खाने की थाली से ही नहीं बल्कि McDonald’s के मेन्यू से भी गायब हुए टमाटर, जानिए वजह
टम टमा टम टम, टमाटर खाएं हम…” वाली यह कविता हम सबने छोटे होते हुए में सुनी होगी, पर आज के वक्त टमाटर खाना तो दूर लोग इसे

टम टमा टम टम, टमाटर खाएं हम…” वाली यह कविता हम सबने छोटे होते हुए में सुनी होगी, पर आज के वक्त टमाटर खाना तो दूर लोग इसे खरीदने का भी नहीं सोच सकते हैं। आज टमाटर का दाम इतना है की इसे आप खरीदने की सामान्य इंसान को तो छोड़िए, बड़ी-बड़ी फास्ट फूड वाली कंपनियां भी नहीं खरीद रही है।
मैकडॉनल्ड्स के बर्गर से गायब हुआ टमाटर
टमाटर के बढ़ते हुए दाम को लेकर आलम यह है कि फास्ट फूड चेन की बड़ी कंपनियों में से एक McDonald’s ने टमाटर के दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद भारत के कई हिस्सों में बर्गर और रैप्स में से टमाटर डालने बंद कर दिए।
बर्गर में ज्यादातर बन और पैटी के बीच टमाटर का केवल एक ही टुकड़ा होता था। लेकिन अब वो भी हटा दिया गया है। रैप फिलिंग में भी टमाटर का इस्तेमाल किया जाता है।
कंपनी टमाटर खरीदने में असमर्थ
मैकडॉनल्ड्स ने कहा कि मौसमी मुद्दों की वजह से, वह गुणवत्ता जांच में पास हुए टमाटरों को खरीदने में सफल नहीं हुए है। कुछ बाजारों में टमाटर के दाम 200 रुपये प्रति किलोग्राम तक हो गया हैं।

यह भी पढ़ें: दिल्ली के इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के पास दो गाड़ियों में टक्कर, 2 की मौत, 2 घायल









