कल है आधार कार्ड धारकों के लिए ये काम निपटने की आखरी तारीख, वरना देने पड़ेंगे पैसे

UIDAI द्वारा ये भी स्पष्ट किया गया है कि यह आपको जरूर ध्यान रखना महत्वपूर्ण होगा कि यह सेवा केवल myAadhaar पोर्टल पर मुफ्त है

जैसे की आपको पता है देश में आधार कार्ड काफी अहम दस्तावेजों में गिना जाता है और ये तकरीबन सभी के पास होता है क्योकि आधार कार्ड के जरिए लोगों के कई काम हो जाते हैं। साथ ही कई सुविधाओं को पाने के लिए भी आधार कार्ड का इस्तेमाल अक्सर देखा जाता है।

ऐसे में अगर आपका आधार 10 साल पहले जारी किया गया था और अभी तक उसको अपने अपडेट नहीं किया गया तो आप इसे कल यानि 14 जून, 2023 तक अपनी पहचान के प्रमाण और पते के प्रमाण के दस्तावेजों को ऑनलाइन अपडेट और अपलोड करवा सकते हैं वो भी फ्री में तो इसे आप https://myaadhaar.uidai.gov.in पर जाकर सीधा ऑनलाइन अपडेट कर सकते है और CSC पर अपडेट के लिए हमेशा की तरह 50 रुपये शुल्क लिया जाएगा।

बता दें की UIDAI द्वारा ये भी पूरी तरह से स्पष्ट किया गया है कि यह आपको जरूर ध्यान रखना होगा कि यह सेवा केवल myAadhaar पोर्टल पर ही आपको मुफ्त मिल पायेगी और कोई भी भौतिक आधार केंद्रों पर ये सुविधा आपको मुफ्त नहीं मिलेगी इसीलिए वहां आपको 50 रुपये का शुल्क देना जरूरी होगा।

दरअसल, इसको मुफ्त करने का यही कारण है की यूआईडीएआई के जरिए उन लोगों को आधार कार्ड अपडेट करने के लिए प्रोत्साहित किया जाना है, जिनका आधार कार्ड बने हुए बहुत समय जैसे 10 साल हो गए हैं और जिन्होंने आधार कार्ड को अभी तक कभी अपडेट नहीं करवाया है।

Accherishtey

ये भी पढ़े: दिल्ली में MCD द्वारा शुरू हुई इन 12 जोन की सफाई, 15 दिनों तक चलेगा ये अतिक्रमण

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!