Train Ticket: दिवाली-छठ पर नहीं मिल रही कन्फर्म टिकट? तो ऐसे करें यात्रा
जैसा की आप सभी जानते है की देश भर में त्योहारों का सीजन आ चूका है, और ऐसे में लोग त्योहार मनाने के लिए अपने घर जाने के काफी उत्सुक

जैसा की आप सभी जानते है की देश भर में त्योहारों का सीजन आ चूका है, और ऐसे में लोग त्योहार मनाने के लिए अपने घर जाने के काफी उत्सुक रहते हैं। हालांकि दिवाली पर इतनी भीड़ रहती है कि ट्रेवल करना बहित मुश्किल हो जाता है। साथ ही एक शहर से दूसरे शहर जाने के लिए ट्रेन की टिकट भी भी लेनी काफी मुश्कुल हो जाती है। दिवाली और छठ के अवसर पर ट्रेन में कंफर्म टिकट नहीं मिलता, जिसकी वजह से लोगों को अलग-अलग साधनों से यात्रा करनी पड़ती है।
वेटिंग टिकट के साथ यात्रा कैसे करें?
ज्यादातर लोग वेटिंग टिकट खरीद लेते हैं और आखिरी समय तक भी उनकी टिकट कंफर्म नहीं होती। अगर आप किसी वजह से कंफर्म टिकट नहीं ले पाए हैं, तो भारतीय रेलवे के नियमों के मुताबिक, आप अभी भी वेटिंग टिकट का इस्तेमाल कर यात्रा कर सकते हैं।
इनके लिए है यह विकल्प:
दरअसल, इसका इस्तेमाल करने के लिए आपको इस बात का ध्यान रखना होगा की, आपको टिकट विंडो से लेना होगा। ऑनलाइन वेटिंग टिकट होल्डर इस विकल्प का प्रयोग नहीं कर सकते हैं। अगर आपकी टिकर ऑनलाइन वेटिंग टिकट है तो आपको ट्रेन के अंदर यात्रा करने की अनुमति नहीं है क्योंकि डिपार्चिंग ट्रेन चार्ट की तैयारी के वक्त सीट कंफर्म नहीं होने पर टिकट के पैसे आपको वापस कर दिए जाते हैं।
ऐसे मिलेगी सीट:
वहीं दूसरी तरफ टिकट खिड़की से वेटिंग लिस्ट या वर्तमान बुकिंग टिकट लेने के बाद आपको ट्रेन के TTE से बात करके यह पता लगेगा कि चार्ट तैयार होने के बाद भी कोई सीट बची है या नहीं। अगर आपके पास यह टिकट है तो आपको कोई भी यात्रा करने से नहीं रोक सकता है. वहीं TTE के पास ट्रेन में कोई खली सीट नहीं बची है तो आपको कोई सीट नहीं मिलेगी।
यह भी पढ़े: Amul Milk Price Hike: फेस्टिव सीजन में दिया ग्राहकों को झटका, नई कीमतें आज से लागू










