दिल्ली की तुलना में 15% सस्ती होगी नोएडा एयरपोर्ट से यात्रा, जानें पूरी डिटेल
नाेएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से यात्रा करने वाले सभी यात्रियों को दिल्ली की जगह अब कम पैसे खर्च करने होंगे। वैट की वजह से यात्रियों को

नाेएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से यात्रा करने वाले सभी यात्रियों को दिल्ली की जगह अब कम पैसे खर्च करने होंगे। वैट की वजह से यात्रियों को 10 से 15 प्रतिशत तक लाभ दिया जाएगा। दिल्ली में हवाई जहाज के ईंधन पर वैट 25 प्रतिशत है जबकि यूपी ने इसे एक प्रतिशत किया हुआ है। इससे न तो केवल घरेलू बल्कि अंतरराष्ट्रीय उड़ान में भी आपको काफी लाभ मिलेगा।
एक अनुमान के अनुसार, अगर आप दिल्ली से लखनऊ के लिए हवाई सफर का टिकट 3500 रुपये है तो वह यूपी से आपको 2800 रुपये में मिल सकेगा। जिसके अलावा एयरपोर्ट के शुरू होने के छह वर्ष बाद यहां से 1.04 लाख करोड़ रुपये साल की आमदनी होगी। इससे यूपी सरकार तथा नोएडा-ग्रेनो और यमुना प्राधिकरण को भी लाभ होगा। और साथ ही हर साल पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी भी होगी।
अधिकारियों के मुताबिक, छह वर्ष तक निर्माणकर्ता कंपनी अपने लगाए गए पैसे वसूलेगी। इसके बाद हर साल 1.04 लाख करोड़ रुपये हर साल आमदनी होगी। यह आमदनी एयरपोर्ट में सभी अंशधारकों में निवेश के अनुसार बंटेगी। इसमें 37.5 फीसदी यूपी सरकार, 37.5 फीसदी नोएडा प्राधिकरण, 12.5 फीसदी यमुना प्राधिकरण और 12.5 प्रतिशत ग्रेनो प्राधिकरण को मिलेगी। दिल्ली एयरपोर्ट से प्रतिदिन 2072 फ्लाइट उड़ान भरती हैं, जबकि नोएडा इंटरनेशनल हवाई अड्डे पर छह रनवे तैयार हो रहे हैं। यहां से पहले दिन 65 उड़ान भरी जाएंगी।

यह भी पढ़ें: दिल्ली के इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के पास दो गाड़ियों में टक्कर, 2 की मौत, 2 घायल









