देश पर महंगाई का ट्रिपल अटैक: Petrol, Diesel, CNG के बढ़े दाम

दिन-ब-दिन महंगाई आसमान छू रही है। 6 मार्च को पेट्रोल, डीजल और CNG के भावों में उछाल आया है। जाने आज का रेट-

भारतीय बाजार में बढ़ती महंगाई लोगों को सत्ता रही है। दिन-ब-दिन महंगाई आसमान छू रही है। बता दें कि वाहन ईंधन की कीमतों में तेज़ी से उछाल आ रहा है। फिर चाहे बात करे पेट्रोल की या डीजल की, भाव रोज बढ़ रहे रहे। साथ ही साथ CNG के रेट में तेज़ी से बढ़ोतरी आ रही है।

आपको बता दें कि बुद्वार यानी 6 मार्च को पेट्रोल, डीजल और CNG के भावों में उछाल आया है। देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर CNG के दाम में उछाल आया है। आज यानी बुद्वार को CNG के दाम में 2.50 रूपये का उछाल आया है। जिसके बाद राजधानी में CNG की कीमत 66.61 रूपये प्रति किलो हो गई है।

कुछ प्रमुख शहरों में CNG के दाम:

शहर का नाम कीमत
दिल्ली
66.61 रुपये प्रति किलो
नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद
69.18 रुपये प्रति किलो
मुजफ्फरनगर, मेरठ, शामली
73.86 रुपये प्रति किलो
गुरुग्राम
74.94 रुपये  प्रति किलो
रेवाड़ी
77.07 रुपये  प्रति किलो
करनाल, कैथल
75.27 रुपये प्रति किलो
कानपुर, हमीरपुर, फतेहपुर
 78.40 रुपये प्रति किलो
अजमेर, पाली, राजसमंद 76.89 रुपये प्रति किलो

 

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में एक बार फिर 80-80 पैसे का उछाल। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का रेट 105.41 रूपये प्रति लीटर हो गया है। वही डीजल का रेट 96.67 रूपये प्रति लीटर हो गया है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी से फ़िलहाल छुटकारा नहीं मिल सकता। विशेषज्ञों का मानना हैं कि आयल कंपनियों को अपना पिछला नुक्सान की भरपाई करने के लिए 15-20 रूपये का इजाफ़ा करना होगा।

Tez Tarrar App

ये भी पढ़े: दिल्ली में सस्ते किराए पर मिल रहे है सरकारी घर, यह लोग उठा सकते है लाभ

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!