Twitter: एलन मस्क ने की कर्मचारियों की छंटनी, ट्विटर में होंगे ये बदलाव
जब से एलन मस्क ने कमान संभाली है माइक्रो ब्लॉगिंग साइट के सीएफओ, सीईओ और पॉलिसी चीफ को अब बाहर का रास्ता दिखा चुके हैं।

बता दें एलन मस्क अब ट्विटर को पूरी तरह से अपना बना चुके हैं साथ ही इन्होने 44 अरब अमेरिकी डॉलर में कंपनी का अधिग्रहण कर लिया है। वहीं अब ये खबर आ रही है कि एलन मस्क ने ट्विटर के सभी कर्मचारियों की छंटनी का भी आदेश दे दिया है।
उन्होंने अपने प्रबंधन से ये कहा है कि इस प्रक्रिया के दौरान जिन-जिन कर्मचारियों को कंपनी से बाहर किया जाना है, उनकी जल्द ही सूची तैयार की जाए। और साथ ही उन्होंने माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर की कुछ नीतियों में बदलाव करने के लिए भी कहा है।
जब से एलन मस्क ने कमान संभाली है माइक्रो ब्लॉगिंग साइट के सीएफओ, सीईओ और पॉलिसी चीफ को अब बाहर का रास्ता दिखा चुके हैं। ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल और वित्त प्रमुख नेड सेगल ने कंपनी के सैन फ्रांसिस्को ने मुख्यालय को अब छोड़ दिया है।
अब मस्क ने ट्विटर के लिए कंटेंट मॉडरेशन काउंसिल के गठन की घोषणा भी कर दी है। उन्होंने यह भी अब स्पष्ट कर दिया है कि काउंसिल की बैठक से पहले कंटेंट से संबंधित या फिर बैन खातों की बहाली पर कोई निर्णय अब से नहीं लिया जाएगा। और इस काउंसिल की समीक्षा के बाद ही बंद हो चुके खातों को दोबारा से बहाल करने पर ही फैसला लिया जाएगा।
मस्क ने 44 अरब अमेरिकी डॉलर में ट्विटर का अधिग्रहण पूरा करने के कुछ घंटों बाद ही शुक्रवार को ये ट्वीट किया था कि अब से अच्छे दिन आने वाले हैं। साथ ही उन्होंने एक वीडियो को शेयर करके ट्विटर अधिग्रहण की खुशी भी जाहिर की है।
ट्विटर का कहना है कि उसके अंदर 238 मिलियन दैनिक उपयोगकर्ता शामिल हैं। ये कई कंपनियां, राजनेताओं, पत्रकारों और अन्य सार्वजनिक हस्तियों के लिए ट्विटर एक पसंदीदा मंच भी है। बता दें ट्विटर एक ऐसा मंच है जहां प्रतिद्वंद्वी दृष्टिकोणों पर स्वस्थ तरीके से बहस भी कर सके।
ये भी पढ़े: होंडा की SUV कार ने मचाया धमाल, Hyundai Creta जैसी कारों को देगी टक्कर










