क्या है e-Passport? जानें अप्लाई करने का सबसे आसान तरीका
भारत ने ऑफिशियल रूप से ई-पासपोर्ट जारी करना शुरू किया है, जो रेगुलर पासपोर्ट का अपग्रेड बताया जा रहा है। यह कई नई सुविधा और

भारत ने ऑफिशियल रूप से ई-पासपोर्ट जारी करना शुरू किया है, जो रेगुलर पासपोर्ट का अपग्रेड बताया जा रहा है। यह कई नई सुविधा और अधिक सुरक्षा, फास्ट वेरिफिकेशन तथा इंटरनेशनल ट्रेवल को और भी आसान बनाने का वादा करता है। बता दें कि विदेश मंत्रालय ने 1 अप्रैल 2024 को इसे पायलट प्रोजेक्ट के रूप पर इसकी शुरुआत हुई थी। अब यह सर्विस देश के चुनिंदा पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर मिलता है। जबकि आने वाले महीने में इसे और ज्यादा केंद्रों तक पहुंचाया जा सकता है।
पहले समझिए क्या है ई-पासपोर्ट?
दरअसल इस नए वाले ई-पासपोर्ट में फिजिकल तथा डिजिटल, दोनों तरह की सेफ्टी टेक्निक्स मौजूद हैं। इसके फ्रंट कवर में रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन यानी RFID चिप और ऐन्टेना भी लगा होता है, जिसमें पासपोर्ट होल्डर का पर्सनल और बायोमेट्रिक डेटा सेव रहता है।
खास सिस्टम ही रीड कर सकता है डेटा
इसमें फिंगरप्रिंट, डिजिटल फोटोग्राफ, आइरिस स्कैन तथा नाम, डेट ऑफ बर्थ, पासपोर्ट नंबर जैसी अहम सुचना भी मौजूद होती है। खास बात तो यह है कि पासपोर्ट में लगी चिप कॉन्टैक्टलेस तथा एन्क्रिप्टेड होती है, जिसे सिर्फ सिस्टम ही रीड कर सकता है। इस टेक्नोलॉजी से पासपोर्ट फर्जीवाड़े, डुप्लीकेशन और आइडेंटिटी थेफ्ट का खतरा कम हो जाता है।
ई-पासपोर्ट के लिए आवेदन कैसे करें?
ई-पासपोर्ट अप्लाई करने का तरीका करीब रेगुलर पासपोर्ट जैसा ही है। आइये इसके बारे में स्टेप बाय स्टेप जानते हैं…
सबसे पहले पासपोर्ट सेवा पोर्टल पर जाएं।
अब रजिस्टर/लॉगिन कर ई-पासपोर्ट एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
जिसके बाद नजदीकी पासपोर्ट सेवा केंद्र और पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र सेलेक्ट करें।
अब ऑनलाइन फीस भरें।
पेमेंट के बाद अपॉइंटमेंट बुक कर केंद्र पर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन करे।









