अस्पताल की लंबी लाइनों से मिलेगा छुटकारा, बस करना होगा ये काम

क्या आपको भी हॉस्पिटल की लम्बी लाइन में लगना पड़ता है? और क्या आप अपनी बीमारी के पुराने कागजात सँभालते-संभालते थक गए है

क्या आपको भी हॉस्पिटल की लम्बी लाइन में लगना पड़ता है? और क्या आप अपनी बीमारी के पुराने कागजात सँभालते-संभालते थक गए है अगर आप इन सब परेशानियों से बचना चाहते है तो आपको अपना आभा कार्ड (ABHA CARD) बनवा लेना चाहिए। आपको बता दें कि आभा कार्ड बनवाने पर आपको 14 अंकों का नंबर मिलता है जैसे की आपको आधार कार्ड पर नंबर मिलता है जानकरी के मुताबिक आभा कार्ड के ऊपर 14 अंकों के नंबर में आपकी हेल्थ से जुड़ा सारा डाटा उपलब्ध होता है।

एक तरह से यह आपका हेल्थ आईडी कार्ड होता है तो आइये जानते है कि आभा कार्ड आप कैसे बनवा सकते है और इससे क्या फायदा मिलेगा। बता दे कि आभा कार्ड अपने यूजर्स को फ्री में डिजिटल कार्ड का एक्सेसस देता है इसके अलावा आभा कार्ड बन जाने पर आपको डॉक्टर के पास पुराने कागजात नहीं लिजाने होंगे। आभा कार्ड को देखकर डॉक्टर बता देगा की अपने कहाँ- कहाँ इलाज कराया है इसके अलावा आपको कोनसी बीमारिया है अपने कोनसी दवाई खाई इसी के साथ इसका यह भी फायदा है कि आप 10 साल में भी देख पाएंगे की अपने क्या क्या दवाई खाई।

आभा कार्ड कैसे बनाये?

आभा कार्ड बनाने के लिए सबसे पहले आपको आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। उसके बाद वेबसाइट के होम पेज पर ‘Create ABHA Number’ का ऑप्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करना होगा। क्लिक करने के बाद अगले पेज पर कार्ड बनाने के लिए सेकंड ऑप्शन आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस दिखेगा। दोनों में से एक ऑप्शन चुनने के बाद Next पर क्लिक करना होगा। उसके बाद नए पेज पर आधार नंबर या ड्राइविंग लाइसेंस का नंबर टाइप करना होगा।

इसके बाद I Agree के आगे टिक मार्क करना होगा और कैप्चा कोड भरना होगा। उसके बाद नेक्स्ट पर क्लिक करे और अब आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा। OTP भरने के बाद आपको अपनी अहम जानकारियां एप्लीकेशन फॉर्म में भरनी होंगी। इसके बाद आपको My Account पर जाना होगा और अपनी फोटो अपलोड करनी होगी और फिर सबमिट पर क्लिक करना होगा। अब आपका आभा कार्ड तैयार हो जायेगा और आप इसे प्रिंट या डाउनलोड कर सकते हैं।

Accherishtey

ये भी पढ़े: सिगरेट नहीं देने पर शख्स ने 2 लोगों को मारा चाकू

Tez Tarrar News

Jagjeet Singh

जगजीत सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने टेक्निकल, विश्व और एजुकेशन से सम्बंधित लेखो को अपने लेखन में प्रकाशित किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!