क्या देश में फिर लगेगा लॉकडाउन? सरकार ने दी जानकारी

देश और दुनिया में एक बार फिर से कोविड के मामले बढ़ते नजर आ रहे है और जैसा की आपको पता है कि चीन में भी कोरोना के मामले काफी तेजी से बढ़ते जा रहे है

देश और दुनिया में एक बार फिर से कोविड के मामले बढ़ते नजर आ रहे है और जैसा की आपको पता है कि चीन में भी कोरोना के मामले काफी तेजी से बढ़ते जा रहे है आपको बता दें कि चीन समेत अन्य छह देशों से फ्लाइट से आने वाले यात्रियों की आरटीपीसीआर (RTPCR) जाँच की जा रही है इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के मुताबिक कोविड से बचने के लिए एक एडवाइजरी जारी की गई है।

सोशल मीडिया पर शेयर की गई ख़बरों में दावा किया जा रहा है कि Covid-19 से बचने के लिए देश में 15 दिन का लॉकडाउन लगाया जायेगा। खबर में यह भी सामने आया कि इन 15 दिनों में स्कूल-कॉलेज, सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। बता दें कि यह खबर टीवी स्क्रीन पर भी शेयर हो चुकी है और इस खबर के फैलने की वजह से लोगों किए बीच एक बार फिर से लॉकडाउन की चर्चा होने लग गई है।

लेकिन सरकार की आधिकारिक फैक्ट चेकर ‘पीआईबी फैक्ट चेक’ (PIB Fact Check) के आधार पर बताया गया कि ये जो दावे किये जा रहे है फर्जी है साथ ही यह भी कहा गया कि कोविड से जुडी किसी भी जानकारी को शेयर करने से पहले फैक्ट चेक जरूर कर ले. आपको बता दें कि पीआईबी की तरफ से इस संदेश को फॉरवर्ड करने के खिलाफ आगाह किया गया है। पीआईबी ने यह ट्वीट 4 जनवरी को शाम के समय क‍िया है।

Accherishtey

ये भी पढ़े: आज का दिन साबित हुआ दिल्ली के लिए सबसे ठंडा दिन, 2.8 डिग्री गिरा पारा, रेड अलर्ट जारी

Tez Tarrar News

Jagjeet Singh

जगजीत सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने टेक्निकल, विश्व और एजुकेशन से सम्बंधित लेखो को अपने लेखन में प्रकाशित किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!