ट्रैन में सफर करने वाली महिलाओं की होंगी बल्ले-बल्ले! जारी हुए ये नए गाइडलाइन्स
ट्रैन द्वारा महिलाएं भी सफर करती है जिनके लिए रेलवे एक बड़ी खबर लाया है जहां रेलवे की ओर से नई गाइडलाइन जारी की गई है

ट्रेन में तकरीबन सभी लोगों द्वारा सफर किया जाता है। ऐसे में ट्रैन द्वारा महिलाएं भी सफर करती है जिनके लिए रेलवे एक बड़ी खबर लाया है जहां अगर आप भी ट्रेन में सफर करते हैं और महिला हैं तो रेलवे की ओर से नई गाइडलाइन जारी की गई है, जिसमें महिलाओं को बहुत बड़ा फायदा मिलेगा क्योकि रेलवे की ओर से सीनियर सिटीजन्स समेत कई वर्ग के लिए नियम बनाए गए हैं। जानिए पूरी खबर
बता दें कि ट्रैन में अक्सर देखा जाता है कि महिलाओं के साथ बहुत से अपराध होते है और उन्हें रोकने के लिए रेलवे समय-समय पर नए नियम बनाता है। इसके चलते इंडियन रेलवे ने रेलवा सुरक्षा बल के अधिकारियों से पिछले साल के दौरान महिलाओं के खिलाफ हुई अपराध की घटनाओं का डेटाबेस बनाने के दिशा निर्देश जारी किए हैं।
ऐसे में नए निर्देश के चलते अब रेलवे अधिकारियों ने महिला कोच पर कड़ी नजर रखने के आदेश दिए हैं और साथ ही अन्य कोच में सफर कर रही महिलाओं की सुरक्षा पर भी पूरा ध्यान देने को बोला है जिससे संदिग्धों पर नजर रखना और इसके साथ ही संवेदनशील स्थानों पर लगातार दौरा किया जाना शुरू होगा।
बिना ID के नहीं मिलेगी परमिशन
हालाँकि, ऐसे में ट्रेनों और रेलवे परिसर में बिना ID के किसी भी कर्मचारी को जाने की परमिशन नहीं दी जाएगी और इसके साथ ही जो लोग मुफ्त वाईफाई इंटरनेट का गलत फायदा उठाएंगे उन पर कड़ी नजर रखने के आदेश दिए गए हैं। वही दूसरी तरफ स्टेशनों के यार्ड या गड्ढों या आस-पास के रेलवे क्षेत्र को गैर जरूरी वनस्पतियों से साफ रखना चाहिए जो असामाजिक तत्वों के छिपने के लिए कवर प्रदान कराये जायेंगे और इसके अलावा CCTV फीडिंग की हर समय कंट्रोल रूम में निगरानी रखी जाएगी।










