बिना आधार कार्ड के भी बना पाएंगे पासपोर्ट बस करना होगा ये काम
अगर आपके पास आधार कार्ड नहीं है और अगर आधार कार्ड कही खो गया है और आप पासपोर्ट बनाना चाहते है तो आपको अब परेशान होने की जरुरत नहीं है

अगर आपके पास आधार कार्ड नहीं है और अगर आधार कार्ड कही खो गया है और आप पासपोर्ट बनाना चाहते है तो आपको अब परेशान होने की जरुरत नहीं है जानकारी के मुताबिक बैंक पासबुक के आधार पर पासपोर्ट बना सकता है लेकिन उसमे पासपोर्ट आवेदक की अपडेट फोटो और लेन-देन की अपडेट एंट्री होनी चाहिए।
जानकारी के अनुसार कुछ लोगों की तो पासबुक पर फोटो भी नहीं लगी होती जिस वजह से पासपोर्ट जारी करने में देरी हो जाती है। आपको बता दें कि ऐसे ही एक गाजियाबाद में रहने वाले एक व्यक्ति का आधार कार्ड खो गया था जिसके बाद उनका दोबारा आधार कार्ड बना ही नहीं और उन्होंने बिना आधार कार्ड के ही पासपोर्ट के लिए आवेदन कर दिया।
आपको बता दें कि उन्होंने दस्तावेजों के रूप में वोटर कार्ड और बैंक की पासबुक पेश की लेकिन पासबुक पर फोटो नहीं थी और लेन-देन की एंट्री एक साल पुरानी थी। पहेली बार में तो उनकी फाइल को होल्ड करते हुए दोबारा से पासबुक पर फोटो लगाकर और अपडेट के लिए कहाँ गया जिसके बाद वह पासबुक की एंट्री करवाकर दुबारा से बैंक पहुंचे और जिसके बाद उनका पासपोर्ट जारी किया गया।
ये भी पढ़े: पंजाब में गुरुग्रंथ साहिब की बेअदबी और ग्रंथियों के साथ मारपीट










