Delhi Covid Update: जानें आज Covid-19 के आए कितने नए मामले

Delhi Covid Update: जानें आज Covid-19 से कितने व्यक्तियों ने किया रिकवर और कितने लोगों ने कोरोना के चलते गवाई अपनी जान

Delhi Covid Update: 04 अक्टूबर सोमवार को दिल्ली में कोरोना के 47 नए मामले सामने आए है। जबकि कोरोना से ठीक होने वाले मरीज़ों की संख्या 39 है। राहत की बात है कि राजधानी में कोरोना की वजह से आज किसी भी व्यक्ति की मृत्यु नहीं हुई है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अब कोविड के सक्रिय मामलों की संख्या 398 हो गई है। इसी के साथ दिल्ली में अब 118 कोरोना के मरीज़ों का इलाज होम आइसोलेशन में चल रहा है जबकि 245 मरीज़ों का इलाज अस्पताल में हो रहा है। आपको बता दें कि केवल 01 मरीज़ का इलाज कोविड केयर सेंटर में भी चल रहा है।

दिल्ली में 04 अक्टूबर को 26,258 लोगों के RT-PCR टेस्ट कंडक्ट कराए गए हैं। इसी के साथ 7,780 व्यक्तियों के रैपि़ड एंटीजन टेस्ट कंडक्ट किए गए हैं। दिल्ली में अब तक कुल 2,78,90,198 व्यक्तियों के कोरोना टेस्ट कंडक्ट किए जा चुके हैं।

Delhi Corona Bulletin

कोरोना संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 14,39,000 हो गई है जबकि इनमें से आज तक कुल 14,13,514 कोरोना मरीज़ रिकवर हो चुके हैं।

 Insta loan services

पिछले 24 घंटो में कुल 18,413 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है, जिनमें से 7457 लोगों को पहली और 10,956 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज़ लगाई गई है। अभी तक राजधानी में कुल 1,82,21,754 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है, जिनमें से 1,22,06,738 लोगों को पहली और 60,15,016 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज़ लगाई जा चुकी है।

ये भी पढ़े: NCB की पूछताछ के बाद लगातार रो रहे आर्यन खान

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!