Delhi Corona Update: जानें आज राजधानी में कितने लोग हुए कोरोना से रिकवर

Delhi Corona Update: जानें आज दिल्ली में आए कोरोना संक्रमण के कितने नए मामले और कितने लोगों ने हारी कोरोना से जंग

Delhi Corona Update: राजधानी दिल्ली में आज सोमवार को कोरोना संक्रमण के 32 नए सक्रिय मामले सामने आए हैं और कोरोना संक्रमण से रिकवर करने वाले व्यक्तियों की संख्या दिल्ली में अब 16 है। राहत की बात यह है कि दिल्ली में पिछले 6 दिन से कोरोना संक्रमण से एक भी व्यक्ति की मृत्यु नहीं हुई है।

राजधानी में अब कोरोना के एक्टिव कैसेस की संख्या 367 है। दिल्ली में अब कोरोना संक्रमण के 88 मरीज़ होम आइसोलेशन में है, 244 मरीज़ अस्पताल में है और 3 मरीज़ों का इलाज कोविड केयर सेंटरों में हो रहा है।

45524 व्यक्तियों के RT-PCR टेस्ट और 9087 व्यक्तियों के रैपिड एंटीजन टेस्ट आज दिल्ली में हुए हैं। राजधानी में अभी तक कुल 26052389 व्यक्तियों के कोरोना टेस्ट कंडक्ट कराए जा चुके हैं।

06 September delhi corona update

कोरोना संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1437991 हो गई है, हालांकि दिल्ली में आज तक कुल 1412542 व्यक्ति कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके हैं, और वहीं अब तक कुल 25082 लोगों की कोरोना संक्रमण की वजह से मृत्यु हुई है।

पिछले 24 घंटे में कुल 8343 व्यक्तियों को वैक्सीन दी गई है, जिनमें से 2287 व्यक्तियों को पहली खुराक और 6056 व्यक्तियों को दूसरी खुराक दी गई है। हालांकि अभी तक दिल्ली में कुल 14088334 व्यक्तियों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है, जिनमें से 10027488 व्यक्तियों को वैक्सीन की पहली खुराक और 4060846 व्यक्तियों को वैक्सीन की दूसरी खुराक लगाई जा चुकी है।

Radhey Krishna Auto

यह भी पढ़े: बूढ़ी लाचार सास को कलयुगी बहू ने घर से निकाला

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!