Delhi Covid Update: जानें आज दिल्ली में कोरोना के आए कितने नए केस?
Delhi Covid Update: जानें दिल्ली में 07 दिसंबर मंगलवार को कोरोना से कितने लोगों ने किया रिकवर, और कितने लोगों की कोरोना की वजह से हुई मौत

Delhi Covid Update: मंगलवार 07 दिसंबर को दिल्ली में कोरोना संक्रमण के 51 नए मामले सामने आए हैं जबकि 19 कोरोना रोगियों ने कोरोना से रिकवर किया हैं। राहत की बात है कि दिल्ली में आज कोरोनावायरस की वजह से किसी भी व्यक्ति की मौत होने की खबर सामने नई आई है।
राजधानी में अब कुल एक्टिव केसेस की संख्या 376 हो गई है। इसी के साथ दिल्ली में अब 152 कोरोना के रोगियों का ट्रीटमेंट होम आइसोलेशन में चल रहा है और 173 मरीज़ों का इलाज अस्पताल में हो रहा है।
दिल्ली में 07 दिसंबर को 41,272 व्यक्तियों के RT-PCR टेस्ट किए गए और 8,751 लोगों का रैपि़ड एंटीजन टेस्ट भी किए गए हैं। हालांकि दिल्ली में अब तक 3,13,17,488 व्यक्तियों के कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं।
वहीँ कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 14,41,449 हो गई है जबकि इनमें से आज तक कुल 14,15,974 कोरोना मरीज़ रिकवर हो गए हैं।
पिछले 24 घंटे में दिल्ली में कुल 1,72,848 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। जिसमें से पहली खुराक 68,781 व्यक्तियों को और दूसरी खुराक 1,04,067 व्यक्तियों को दी गई है। राजधानी दिल्ली में अब तक कुल 23,449,653 व्यक्तियों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
जिनमें से पहली डोज़ लेने वाले व्यक्तियों की संख्या 1,41,55,381 और दूसरी डोज़ लेने वाले लोगों की संख्या 92,94,272 है।
ये भी पढ़े: गुरुग्राम में नमाज़ पर एक बार फिर मचा बवाल, हिंदू समुदाय के लोगों ने किया विरोध










