Delhi Covid Update: जानें आज दिल्ली में कितने लोग हुए कोरोना से संक्रमित?
Delhi Covid Update: जानें राजधानी दिल्ली में 08 दिसंबर बुधवार को कितने लोग हुए कोरोना से रिकवर और कितने लोगों की हुई कोरोना की वजह से मौत

Delhi Covid Update: बुधवार 08 दिसंबर को दिल्ली में कोरोना संक्रमण के 65 नए मामले सामने आए हैं जबकि 36 कोरोना रोगियों ने कोरोना से रिकवर किया हैं। बता दें कि दिल्ली में आज कोरोनावायरस की वजह से 01 व्यक्ति की मौत होने की खबर भी सामने आई है।
राजधानी में अब कुल एक्टिव केसेस की संख्या 404 हो गई है। इसी के साथ दिल्ली में अब 160 कोरोना के रोगियों का ट्रीटमेंट होम आइसोलेशन में चल रहा है और 179 मरीज़ों का इलाज अस्पताल में हो रहा है।
दिल्ली में 08 दिसंबर को 51,658 व्यक्तियों के RT-PCR टेस्ट किए गए और 7,771 लोगों का रैपि़ड एंटीजन टेस्ट भी किए गए हैं। हालांकि दिल्ली में अब तक 3,13,76,917 व्यक्तियों के कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं।
वहीँ कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 14,41,514 हो गई है जबकि इनमें से आज तक कुल 14,16,010 कोरोना मरीज़ रिकवर हो गए हैं।
पिछले 24 घंटे में दिल्ली में कुल 1,58,648 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। जिसमें से पहली खुराक 63,919 व्यक्तियों को और दूसरी खुराक 94,729 व्यक्तियों को दी गई है। राजधानी दिल्ली में अब तक कुल 23,608,301 व्यक्तियों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
जिनमें से पहली डोज़ लेने वाले व्यक्तियों की संख्या 1,42,19,300 और दूसरी डोज़ लेने वाले लोगों की संख्या 92,94,272 है।
ये भी पढ़े: CDS Bipin Rawat का तमिलनाडु में हुआ हेलिकॉप्टर क्रैश










