Delhi Covid Update: जानें आज दिल्ली में कोरोना से कितने लोग हुए संक्रमित

Delhi Covid Update: जानें 08 नवंबर को राजधानी दिल्ली में कितने लोगों ने किया कोरोना से रिकवर और कितने लोगों की कोरोना की वजह से हुई मौत

Delhi Covid Update: सोमवार 08 नवंबर को दिल्ली में कोरोना संक्रमण के 35 नए मामले सामने आए हैं जबकि 48 कोरोना रोगियों ने कोरोना से रिकवर किया है। राहत की बात यह है कि राजधानी में आज किसी भी व्यक्ति की कोरोना से संक्रमित होने की वजह से मौत नहीं हुई है।

दिल्ली में अब कुल एक्टिव केसेस की संख्या 342 हो गई है। इसी के साथ दिल्ली में अब 165 कोरोना के रोगियों का ट्रीटमेंट होम आइसोलेशन में चल रहा है जबकि 152 मरीज़ों का इलाज अस्पताल में हो रहा है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 08 नवंबर को 37,306 व्यक्तियों के RT-PCR टेस्ट किए गए हैं। इतना ही नहीं बल्कि 3,998 लोगों का रैपि़ड एंटीजन टेस्ट भी किए गए हैं। हालांकि दिल्ली में अब तक कुल 2,97,63,419 व्यक्तियों के कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं।

Delhi Corona Bulletin

बता दें कि कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 14,40,143 हो गई है जबकि इनमें से आज तक कुल 14,14,710 कोरोना मरीज़ रिकवर हो चुके हैं।

बीते 24 घंटो में दिल्ली में कुल 44,292 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। जिसमें से पहली खुराक 15,618 व्यक्तियों को जबकि दूसरी खुराक 28,674 व्यक्तियों को दी गई है। राजधानी में अब तक कुल 2,07,37,556 व्यक्तियों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

जिनमें से पहली खुराक लेने वाले व्यक्तियों की संख्या 1,31,44,020 और दूसरी खुराक लेने वाले लोगों की संख्या 75,93,536 है।

Tez Tarrar App

ये भी पढ़े: Zydus Cadila वैक्सीन की कीमत तय, एक डोज़ के देने होंगे इतने पैसे

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!