Delhi Corona Update: जानें दिल्ली में शनिवार को Covid-19 के आए कितने नए केस

Delhi Corona Update: जानें 09 अक्टूबर शनिवार को राजधानी में कितने लोग हुए कोरोना से रिकवर और कितने लोगों की कोरोना संक्रमण की वजेह से हुई मौत

शनिवार 09 अक्टूबर को दिल्ली में कोरोना संक्रमण के 30 नए मामले सामने आए हैं जबकि 52 कोरोना मरीज़ों ने किया कोरोना से रिकवर। राहत की बात यह है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज 1 भी व्यक्ति की कोरोना की वजह से मौत नहीं हुई है।

राजधानी में अब कुल एक्टिव केसेस की संख्या 377 है। इसी के साथ दिल्ली में अब 107 कोरोना के रोगियों का ट्रीटमेंट होम आइसोलेशन में चल रहा है जबकि 245 मरीज़ों का इलाज हॉस्पिटल में हो रहा है। आपको बता दें कि 03 रोगियों का ट्रीटमेंट कोविड केयर सेंटरों में भी हो रहा है।

दिल्ली में 09 अक्टूबर को 43,170 व्यक्तियों के RT-PCR टेस्ट किए गए हैं। इतना ही नहीं बल्कि 19,280 लोगों का रैपि़ड एंटीजन टेस्ट भी किए गए हैं। हालांकि दिल्ली में अब तक कुल 2,82,06,152 व्यक्तियों के कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं।

Delhi Corona Bulletin

आपको बता दें कि कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या 14,39,166 हो गई है जबकि इनमें से आज तक कुल 14,13,701 कोरोना मरीज़ रिकवर हो चुके हैं।

Tax Partner

पिछले 24 घंटे में दिल्ली में कुल 1,07,452 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। जिसमें से पहली खुराक 39,729 व्यक्तियों को जबकि दूसरी खुराक 67,723 व्यक्तियों को दी गई है। राजधानी में अब तक कुल 1,88,57,757 व्यक्तियों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

जिनमें से पहली खुराक लेने वाले व्यक्तियों की संख्या 1,24,57,853 और दूसरी खुराक लेने वाले लोगों की संख्या 63,99,904 है।

ये भी पढ़े: दिल्ली में बना बिजली का संकट, केजरीवाल ने लिखी PM को चिट्ठी

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!