Delhi Corona Bulletin: जानें 10 अगस्त 2021 दिल्ली कोरोना अपडेट

जानें आज दिल्ली में आए है कोरोना संक्रमण के कितने नए मामले, और कोरोना संक्रमण से कितने लोगों की हुए है मौत

मंगलवार 10 अगस्त को दिल्ली में कोरोना संक्रमण के 52 नए केस सामने आए हैं। कोरोना संक्रमण से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 45 है। इसी के साथ कोरोना से आज दिल्ली में एक व्यक्ति की मौत हुई है।

दिल्ली में कल के मुकाबले अब सक्रिय मामलों की संख्या 498 से बढ़कर 504 हो गई है।  कोरोना संक्रमण के दिल्ली में अब 180 मरीज़ होम आइसोलेशन और 268 मरीज़ अस्पताल में हैं, और 03 मरीज़ों का इलाज कोविड केयर सेंटरों में हो रहा है। राजधानी में आज 40075 लोगों के RT-PCR टेस्ट कंडक्ट कराए गए हैं। जबकि 25048 व्यक्तियों के आज  रैपि़ड एंटीजन टेस्ट कंडक्ट कराए गए हैं। 10 अगस्त 2021 तक दिल्ली में कुल 24333906 व्यक्तियों के कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं।

10 august 2021 delhi corona update 

कल के मुकाबले कोरोना संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 1436800 से बढ़कर 1436852 हो गई है, और इसी के साथ कुल 1411280 कोरोना मरीज़ राजधानी में रिकवर हो चुके हैं।

Tax Partner

बीते 24 घंटे में कुल 144485 व्यक्तियों को वैक्सीन दी गई है, जिनमे से 84713 व्यक्तियों को पहली खुराक और  59772 व्यक्तियों को दूसरी खुराक दी गई है। अभी तक दिल्ली में कुल 10831097 व्यक्तियों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है, जिनमे से 7830659 व्यक्तियों  को वैक्सीन की पहली खुराक और 3000438 व्यक्तियों  को वैक्सीन की दूसरी खुराक लगाई जा चुकी है।

ये भी पढ़े: आज से दिल्ली में घर बैठे मिलेगा ड्राइविंग लाइसेंस, जानिए क्‍या होगा खास

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!