Delhi Covid Update: जानें आज दिल्ली में कोरोना संक्रमण के आए कितने नए मामले

Delhi Covid Update: जानें शुक्रवार 10 सितंबर को राजधानी में कितने लोगों ने कोरोना से जीती जंग और कितने लोगों ने कोरोना के चलते गवाई अपनी जान

Delhi Covid Update: 10 सितंबर शुक्रवार को दिल्ली में कोरोना संक्रमण के 36 नए मामले दर्ज किए गए है। जबकि कोरोना से ठीक होने वाले रोगियों की संख्या 52 है। राहत की बात यह है कि राजधानी में आज कोरोना संक्रमण के कारण एक भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है।

दिल्ली में अब कोविड के सक्रिय मामलो की संख्या 399 हो गई है। इसी के साथ दिल्ली में अब 105 कोरोना के रोगियों का इलाज होम आइसोलेशन में चल रहा है जबकि 251 मरीज़ों का इलाज हॉस्पिटल में चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, 07 रोगियों का इलाज कोविड केयर सेंटरों में भी हो रहा है।

दिल्ली में 10 सितंबर को 52042 व्यक्तियों के RT-PCR टेस्ट कंडक्ट कराए गए हैं। इसी के साथ 24841 व्यक्तियों के रैपि़ड एंटीजन टेस्ट कंडक्ट किए गए हैं। दिल्ली में अब तक कुल 26353286 व्यक्तियों के कोरोना टेस्ट कंडक्ट किए जा चुके हैं।

10 september delhi covid update

राजधानी दिल्ली में अब कोरोना संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 1438154 हो गई है जबकि इनमें से आज तक कुल 1412672 कोरोना मरीज़ रिकवर हो चुके हैं।

Insta loan services

पिछले 24 घंटो में कुल 153515 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है, जिनमें से 101224 लोगों को पहली और 52291 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज़ लगाई गई है। अभी तक राजधानी में कुल 14722526 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है, जिनमें से 10447105 लोगों को पहली और 4275421 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज़ लगाई जा चुकी है।

ये भी पढ़े: Delhi Crime News: शराब के लिए पैसे ना देने पर बेटे ने मारी मां को गोली

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!