Delhi Covid Update: जानें आज दिल्ली में कोरोना से कितने लोग हुए संक्रमित?

Delhi Covid Update: जानें राजधानी दिल्ली में आज यानी 11 नवंबर को कोरोना से कितने लोगों ने किया रिकवर, और कुल कितने लोगों को लगी आज वैक्सीन

Delhi Covid Update: वीरवार 11 नवंबर को दिल्ली में कोरोना संक्रमण के 40 नए मामले सामने आए हैं जबकि 61 कोरोना रोगियों ने कोरोना से रिकवर किया है। राहत की बात यह है कि राजधानी में आज किसी भी व्यक्ति की कोरोना से संक्रमित होने की वजह से मौत नहीं हुई है।

दिल्ली में अब कुल एक्टिव केसेस की संख्या बढ़कर 367 हो गई है। इसी के साथ दिल्ली में अब165 कोरोना के रोगियों का ट्रीटमेंट होम आइसोलेशन में चल रहा है जबकि 162 मरीज़ों का इलाज अस्पताल में हो रहा है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 11 नवंबर को 44,913 व्यक्तियों के RT-PCR टेस्ट किए गए हैं। इतना ही नहीं बल्कि 4,999 लोगों का रैपि़ड एंटीजन टेस्ट भी किए गए हैं। हालांकि दिल्ली में अब तक कुल 2,99,22,361 व्यक्तियों के कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं।

Delhi Corona Bulletin

बता दें कि कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 14,40,270 हो गई है जबकि इनमें से आज तक कुल 14,14,812 कोरोना मरीज़ रिकवर हो चुके हैं।

बीते 24 घंटो में दिल्ली में कुल 59,535 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। जिसमें से पहली खुराक 19,676 व्यक्तियों को जबकि दूसरी खुराक 39,859 व्यक्तियों को दी गई है। राजधानी में अब तक कुल 2,09,66,256 व्यक्तियों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

जिनमें से पहली खुराक लेने वाले व्यक्तियों की संख्या 1,32,20,677 और दूसरी खुराक लेने वाले लोगों की संख्या 77,45,579 है।

Tez Tarrar App

ये भी पढ़े: Delhi में वेश्यावृत्ति गिरोह का हुआ पर्दाफाश, जानें पूरा मामला

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!