Delhi Corona Update: जानें आज कोरोना संक्रमण के आए कितने नए मामले

Delhi Corona Update: जानें आज राजधानी में कोरोनावायरस से कितने लोगों ने किया रिकवर और कितने लोगों की हुई मौत

Delhi Corona Update: सोमवार 11 अक्टूबर को दिल्ली में कोरोना संक्रमण के 23 नए मामले सामने आए हैं जबकि 1 कोरोना मरीज़ ने किया कोरोना से रिकवर। राहत की बात यह है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज1 भी व्यक्ति की कोरोना की वजह से मौत नहीं हुई है।

राजधानी में अब कुल एक्टिव केसेस की संख्या 369 है। इसी के साथ दिल्ली में अब 102 कोरोना के रोगियों का ट्रीटमेंट होम आइसोलेशन में चल रहा है जबकि 241 मरीज़ों का इलाज हॉस्पिटल में हो रहा है। आपको बता दें कि 03 रोगियों का ट्रीटमेंट कोविड केयर सेंटरों में भी हो रहा है।

दिल्ली में 11 अक्टूबर को 38,889 व्यक्तियों के RT-PCR टेस्ट किए गए हैं। इतना ही नहीं बल्कि 7,954 लोगों का रैपि़ड एंटीजन टेस्ट भी किए गए हैं। हालांकि दिल्ली में अब तक कुल 2,83,11,984 व्यक्तियों के कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं।

Delhi Corona Bulletinआपको बता दें कि कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 14,39,218 हो गई है जबकि इनमें से आज तक कुल 14,13,760 कोरोना मरीज़ रिकवर हो चुके हैं।

 Aadhya technology

पिछले 24 घंटे में दिल्ली में कुल 47,923 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। जिसमें से पहली खुराक 24,236 व्यक्तियों को जबकि दूसरी खुराक 23,687 व्यक्तियों को दी गई है। राजधानी में अब तक कुल 1,90,60,000 व्यक्तियों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

जिनमें से पहली खुराक लेने वाले व्यक्तियों की संख्या 1,25,36,662 और दूसरी खुराक लेने वाले लोगों की संख्या 65,23,338 है।

ये भी पढ़े: दिल्ली: घरेलू कलेश से तंग आकर युवक ने पत्नी और सास को उतारा मौत के घाट

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!