Delhi Covid Update: जानें मंगलवार को दिल्ली में कोरोना के आए कितने नए मामले

Delhi Covid Update: जानें मंगलवार 12 अक्टूबर को दिल्ली में कितने लोगों ने किया कोरोना से रिकवर और कितने लोगों ने कोरोना से हारी जंग

Delhi Covid Update: मंगलवार 12 अक्टूबर को राजधानी में कोरोना संक्रमण के 34 नए मामले सामने आए हैं जबकि 38 मरीज़ों ने किया कोरोना से रिकवर। राहत की बात यह है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज भी किसी व्यक्ति की कोरोना की वजह से मौत नहीं हुई है।

दिल्ली में अब कुल एक्टिव केसेस की संख्या घटकर 365 हो गई है। इसी के साथ दिल्ली में अब 98 कोरोना के रोगियों का ट्रीटमेंट होम आइसोलेशन में चल रहा है जबकि 230 मरीज़ों का इलाज हॉस्पिटल में हो रहा है। आपको बता दें कि 03 रोगियों का इलाज कोविड केयर सेंटरों में भी हो रहा है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 11 अक्टूबर को 39,156 व्यक्तियों के RT-PCR टेस्ट किए गए हैं। इतना ही नहीं बल्कि 21,938 लोगों का रैपि़ड एंटीजन टेस्ट भी किए गए हैं। हालांकि दिल्ली में अब तक कुल 2,83,73,078 व्यक्तियों के कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं।

Delhi Corona Bulletinकोविड-19 के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 14,39,252 हो गई है जबकि इनमें से आज तक कुल 14,13,798 कोरोना मरीज़ रिकवर हो चुके हैं।

Tez Tarrar App
पिछले 24 घंटे में दिल्ली में कुल 1,29,181 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। जिसमें से पहली खुराक 52,582 व्यक्तियों को जबकि दूसरी खुराक 76,599 व्यक्तियों को दी गई है। राजधानी में अब तक कुल 1,91,89,181 व्यक्तियों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

जिनमें से पहली खुराक लेने वाले व्यक्तियों की संख्या 1,25,89,244 और दूसरी खुराक लेने वाले लोगों की संख्या 65,99,937 है।

ये भी पढ़े: दिल्ली में गैंगवार के चलते टिल्लू ताजपुरिया गैंग के बदमाश की हत्या

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!