Delhi Corona Update: जानें दिल्ली में सोमवार को कोरोना के आए कितने नए मामले

Delhi Corona Update: जानें राजधानी दिल्ली में कितने लोग हुए कोरोना संक्रमण से रिकवर और कितने लोगों ने कोरोना के चलते गवाई अपनी जान

राजधानी में लगातार कोरोना की गति कम होती हुई दिखाई दे रही है। 13 सितंबर सोमवार को दिल्ली में कोरोना संक्रमण के 17 नए मामले सामने आए है। जबकि कोरोना से ठीक होने वाले रोगियों की संख्या 30 है। राहत की बात यह है कि राजधानी में लगातार चौथे दिन भी कोरोना संक्रमण के कारण किसी भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है।

दिल्ली में अब कोविड के सक्रिय मामलो की संख्या 377 हो गई है। इसी के साथ दिल्ली में अब 97 कोरोना के रोगियों का इलाज होम आइसोलेशन में चल रहा है जबकि 253 मरीज़ों का इलाज हॉस्पिटल में चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, 10 मरीज़ों का इलाज कोविड केयर सेंटरों में भी चल रहा है।

दिल्ली में 13 सितंबर को 30266 व्यक्तियों के RT-PCR टेस्ट कंडक्ट कराए गए हैं। इसी के साथ 10133 व्यक्तियों के रैपि़ड एंटीजन टेस्ट कंडक्ट किए गए हैं। दिल्ली में अब तक कुल 26530193 व्यक्तियों के कोरोना टेस्ट कंडक्ट किए जा चुके हैं।

13 september delhi corona update

राजधानी दिल्ली में अब कोरोना संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 1438250 हो गई है जबकि इनमें से आज तक कुल 1412790 कोरोना मरीज़ रिकवर हो चुके हैं।

Insta loan services

पिछले 24 घंटो में कुल 11867 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है, जिनमें से 5346 लोगों को पहली और 6521 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज़ लगाई गई है। अभी तक राजधानी में कुल 15006266 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है, जिनमें से 10621955 लोगों को पहली और 4384311 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज़ लगाई जा चुकी है।

ये भी पढ़े:- Delhi News: मल्कागंज सब्ज़ी मंडी में ढही इमारत, मलबे में फसे कई लोग

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!