Delhi Covid Update: जानें 14 फरवरी को दिल्ली में कोरोना के आए कितने नए मामले?
Delhi Covid Update: सोमवार 14 फरवरी को दिल्ली में कोरोना संक्रमण के 586 नए मामले सामने आए है जबकि 1092 मरीजों ने इससे रिकवर किया है

Delhi Covid Update: सोमवार 14 फरवरी को दिल्ली में कोरोना संक्रमण के 586 नए मामले सामने आए है जबकि 1092 मरीजों ने इससे रिकवर किया है। दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमित होने की वजह से 4 लोगों की मौत भी हो गई है।
देश की राजधानी दिल्ली में अब कुल एक्टिव केस की संख्या 3416 हो गई है इसी के साथ 2361 लोगों का इलाज होम आइसोलेशन में चल रहा है और 423 लोगों का इलाज हॉस्पिटल में चल रहा है।
राजधानी दिल्ली में सोमवार को 39190 व्यक्तियों के RT-PCR टेस्ट किए गए और 3607 लोगों का रैपि़ड एंटीजन टेस्ट भी किए गए हैं। आपको बता दें कि दिल्ली में अब तक 35669739 लोगों के कोरोना टेस्ट किये जा चुके है।
ये भी पढ़े: दिल्ली हुई डेंगू फ्री, पिछले एक हफ्ते से नहीं आया कोई नया मामला










