देखिए बुधवार (14 july) को दिल्ली में आए कितने कोरोना के मामले, और कितनो की हुई मौत

दिल्ली में आज 71 लोग हुए कोरोना से रिकवर, जाने आए कितने नए मामले और कितनों की हुई संक्रमण से मौत

दिल्ली में आज कोरोना मामलों में दिखी गिरावट। पिछले 24 घंटे में आए है 77 नए मामले, 71 लोग हुए कोरोना से रिकवर। केवल एक व्यक्ति की हुई है कोरोना से मौत। 14 जुलाई को दिल्ली में कुल 76095 लोगो के कोरोना टेस्ट किये गए है। फ़िलहाल दिल्ली में कोरोना की पोज़िटिविटी रेट 0 .10% है।

बीते 24 घंटे में कुल 54159  लोगो के  RTPCR /CBNAAT /TrueNat टेस्ट किए गए है। जबकि 21936 लोगों का रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया। इसी के साथ ही दिल्ली में अब तक कुल 22503065 लोगों के टेस्ट किए जा चुके हैं।

14 july delhi corona update

पिछले 24 घंटों में कुल 129054 लोगों को वैक्सीन लगाई गयी। जिनमें से कुल 92547 को पहली और 36507 लोगों को दूसरी वैक्सीन की डोज़ दी गई। इसी के साथ ही दिल्ली में अब कुल 9073103  लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी जा चुकी है। जिनमे से कुल 6941196 को पहली और 2131907 लोगो को दूसरी वैक्सीन की डोज़ दी गई।

दिल्ली  में अब कोरोना के कुल मामले बढकर 1435281 हो गए हैं, जिनमें से 1409572 कोरोना मरीज़ ठीक हो चुके हैं। दिल्ली में अब कुल 688  कोरोना के एक्टिव केस बचे हैं। अब तक कुल 25021 कोरोना मरीजो की मौत हो चुकी है ।

ये भी पढ़े: दिल्ली में कोरोना से ज़्यादा है ब्लैक फंगस का क़हर, 952 पर पहुंची एक्टिव केस की संख्या

Radhey Krishna Auto

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!