देखिए 15 july को दिल्ली में आए कितने कोरोना के मामले, और कितनो की हुई मौत

दिल्ली में आज 88 लोग हुए कोरोना से रिकवर, जाने आए कितने नए मामले और कितनों की हुई संक्रमण से मौत

दिल्ली में पिछले 2 दिन से लगातार कम हो रहे है कोरोना के मामले। दिल्ली में आज सिर्फ 72 नए कोरोना के मामले सामने आए है। 88 लोग हुए है आज कोरोना से रिकवर और आज भी केवल एक व्यक्ति की हुई है मौत। दिल्ली की पाजिटिविटी रेट में कोई बदलाव नहीं, सिर्फ 0.10% है दिल्ली की पाजिटिविटी रेट। 

आज दिल्ली में कुल 45615 लोगो के  RTPCR /CBNAAT /TrueNat टेस्ट किए गए है। इसी के साथ लोगो के 23597 रैपिड एंटीजन टेस्ट कराये गए। 15 जुलाई 2021 तक दिल्ली में कुल 22572277 टेस्ट कंडक्ट कराए गए है।

15 july delhi corona update

पिछले 1 दिन में कुल 64983 लोगों को वैक्सीन की खुराक दी गई है,जानकारी के मुताबिक उनमे से 45221 को पहली खुराक और 19762 को वैक्सीन की दूसरी खुराक दी गई है। दिल्ली में अभी तक फ़िलहाल सबसे ज़्यादा 9138086 लोगों को वैक्सीन लगा दी गई है। जिनमे से कुल 6986417 लोगों को पहली और 215669 लोगों को दूसरी वैक्सीन की खुराक दी गई है।

राजधानी में अभी तक के कोरोना के कुल मामले बढ़कर 1435353 हो गए है जबकि, इनमे से 1409660 कोरोना से रिकवर हो गए है। दिल्ली में सक्रिय मामलों की संख्या कल के मुकाबले कम है। दिल्ली में अब केवल 671 सक्रिय मामले रेह गए है। दिल्ली में मृत्यों लोगों  की संख्या 25021 से बढ़कर 25022 हो गई है।

ये भी पढ़े: दिल्ली में वैक्सीन की भारी कमी, बंद हुए सेकड़ो टीकाकरण केंद्र।

Tax Partner

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!