Delhi Covid Update: जानें 16 दिसंबर को दिल्ली में कोरोना के आए कितने नए केस?
Delhi Covid Update: जानें राजधानी दिल्ली में 16 दिसंबर गुरुवार को कोरोना से कितने लोगों ने किया रिकवर और कितनों की हुई मौत

Delhi Covid Update: गुरुवार 16 दिसंबर को दिल्ली में कोरोना संक्रमण के 85 नए मामले सामने आए हैं जबकि 38 कोरोना रोगियों ने कोरोना से रिकवर किया हैं। राहत की बात है कि दिल्ली में आज कोरोनावायरस की वजह से किसी भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है।
राजधानी में अब कुल एक्टिव केसेस की संख्या 475 हो गई है। इसी के साथ दिल्ली में अब 202 कोरोना के रोगियों का ट्रीटमेंट होम आइसोलेशन में चल रहा है और 188 मरीज़ों का इलाज अस्पताल में हो रहा है।
दिल्ली में 16 दिसंबर को 50,879 व्यक्तियों के RT-PCR टेस्ट किए गए और 5,148 लोगों का रैपि़ड एंटीजन टेस्ट भी किए गए हैं। हालांकि दिल्ली में अब तक 3,18,18,632 व्यक्तियों के कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं।
वहीँ कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 14,41,935 हो गई है जबकि इनमें से आज तक कुल 14,16,360 कोरोना मरीज़ रिकवर हो गए हैं।
पिछले 24 घंटे में दिल्ली में कुल 1,06,902 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। जिसमें से पहली खुराक 38,240 व्यक्तियों को और दूसरी खुराक 68,662 व्यक्तियों को दी गई है। राजधानी दिल्ली में अब तक कुल 24,501,815 व्यक्तियों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
जिनमें से पहली डोज़ लेने वाले व्यक्तियों की संख्या 1,45,55,590 और दूसरी डोज़ लेने वाले लोगों की संख्या 99,46,225 है।
ये भी पढ़े: दिल्ली में Omicron का बढ़ता प्रकोप, 4 नए केस आए सामने










