दिल्ली: 16 जुलाई शुक्रवार का कोरोना अपडेट

दिल्ली में लगातार धीमी पड़ती दिख रही है कोरोना की रफ़्तार, तीसरे दिन भी नहीं देखि गई मौत के आंकड़ों में बढ़ोतरी।

दिल्ली में कोरोना के मामलों में आज फिर आई है गिरावट। 16 जुलाई शुक्रवार को, दिल्ली में कोरोना के कुल 66 मामले सामने आए है। जबकि, 79 मरीज़ कोरोना से ठीक हुए है। पिछले 24 घंटे में दिल्ली की पाजिटिविटी रेट 0.09% दर्ज की गई है, जबकि सिर्फ एक व्यक्ति की हुई है मौत।

16-july-covid-update-image

शुक्रवार को 52223 लोगों के RTPCR/ CBNAAT/TrueNat टेस्ट और 24236 
लोगों के रैपिड एंटीजन टेस्ट किए गए है। अभी तक दिल्ली में कुल 22648736 लोगों के कोरोना  टेस्ट किए जा चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 33186 लोगो को कोविड वैक्सीन लगाई गई, जिनमे से 21189 लोगों को पहली और 11997 लोगों को दूसरी डोज़ दी गई।

अभी तक राजधानी में कुल 9171272 लोगों को वैक्सीनेट किया जा चुका है। उनमे से 7007606 को पहली और 2163666 लोगों को दूसरी डोज़ के साथ वैक्सीनेट किया जा चुका है। दिल्ली में 16 जुलाई शुक्रवार तक, कोविड-19 के कुल 1435419 मामले सामने आए। दिल्ली में अब कोरोना से रिकवर होने वालो की संख्या कुल 1409739 हो चुकी है। इसी के साथ कोरोना से मरने वालो की संख्या दिल्ली में अब 25023 हो गई है। दिल्ली में सक्रिय मामलों की संख्या कल के मुकाबले कम होकर अब 657 हो गई है।

Tax Partner

ये भी पढ़े: देखिए 15 july को दिल्ली में आए कितने कोरोना के मामले, और कितनो की हुई मौत

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!