Delhi Covid Update: जानें आज दिल्ली में कोरोना संक्रमण के आए कितने नए मामले

Delhi Covid Update: जानें 16 अक्टूबर को देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण से कितने लोगों ने किया रिकवर और कितने लोगों की हुई मौत

Delhi Covid Update: शनिवार 16 अक्टूबर को दिल्ली में कोरोना संक्रमण के 21 नए मामले सामने आए हैं जबकि 22 कोरोना रोगियों ने किया कोरोना से रिकवर। राहत की बात यह है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज किसी भी व्यक्ति की कोरोना की वजह से मौत नहीं हुई है।

राजधानी में अब कुल एक्टिव केसेस की संख्या 326 है। इसी के साथ दिल्ली में अब 96 कोरोना के रोगियों का ट्रीटमेंट होम आइसोलेशन में चल रहा है जबकि 206 मरीज़ों का इलाज हॉस्पिटल में हो रहा है। आपको बता दें कि 03 रोगियों का ट्रीटमेंट कोविड केयर सेंटरों में भी हो रहा है।

दिल्ली में 16 अक्टूबर को 43,504 व्यक्तियों के RT-PCR टेस्ट किए गए हैं। इतना ही नहीं बल्कि 5,366 लोगों का रैपि़ड एंटीजन टेस्ट भी किए गए हैं। हालांकि दिल्ली में अब तक कुल 2,86,08,161 व्यक्तियों के कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं।

Delhi Corona Bulletin

बता दें कि कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 14,39,358 हो गई है जबकि इनमें से आज तक कुल 14,13,943 कोरोना मरीज़ रिकवर हो चुके हैं।

Tez Tarrar App
पिछले 24 घंटे में दिल्ली में कुल 2,468 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। जिसमें से पहली खुराक 483 व्यक्तियों को जबकि दूसरी खुराक 1,985 व्यक्तियों को दी गई है। राजधानी में अब तक कुल 1,94,43,857 व्यक्तियों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

जिनमें से पहली खुराक लेने वाले व्यक्तियों की संख्या 1,26,89,335 और दूसरी खुराक लेने वाले लोगों की संख्या 67,54,522 है।

ये भी पढ़े: Delhi News: चचेरे भाई पर नाबालिग बहन के साथ कुकर्म करने का आरोप

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!