Delhi Corona Update: जानें आज कितने लोगों की हुई कोरोना से मौत

Delhi Corona Update: दिल्ली में मंगलवार 17 अगस्त को कोरोना संक्रमण के 38 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 30 लोगों ने कोरोना संक्रमण से किया रिकवर

Delhi Corona Update: राजधानी दिल्ली में मंगलवार 17 अगस्त को कोरोना संक्रमण के 38 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 30 लोगों ने कोरोना संक्रमण से दिल्ली में रिकवर किया है। हालांकि दिल्ली में आज कोरोना से 4 लोगों की मौत हुई है।

दिल्ली में अब एक्टिव मामलों की संख्या 471 हो गई है, वहीं कोरोना संक्रमण के 156 मरीज़ होम आइसोलेशन में है और 274 मरीज़ हॉस्पिटल में हैं, जबकि 3 मरीज़ों का इलाज कोविड केयर सेंटरों में चल रहा है। 

राजधानी में आज 28343 व्यक्तियों के RT-PCR टेस्ट हुए हैं, जबकि 25002 लोगों के आज दिल्ली में रैपिड एंटीजन टेस्ट हुए हैं। आपको बता दें कि आज तक दिल्ली में कुल 24773915 लोगों के कोविड टेस्ट कराए गए हैं।

17 august delhi corona update

दिल्ली में कोविड-19 के कुल 1437156 मामले हैं, जबकि 1411612 कोरोना संक्रमण के मरीज़ कोरोना से रिकवर कर चुके हैं, हालांकि 25073 व्यक्तियों की कोरोना से मौत हो चुकी है। 

Insta loan services

पिछले 24 घंटे में कुल 156217 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है, जिनमें से 110110 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज़ और 46107 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज़ लगाई गई है। दिल्ली में आज तक कुल 11659932 लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है, जिनमें से 8347205 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज़ और 3312727 लोगों को दूसरी डोज़ दी गई है।

ये भी पढ़े: T20 World Cup 2021 Schedule: भारत पाकिस्तान फिर होंगे आमने सामने, जानें टूर्नामेंट का पूरा शेड्यूल

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!