देखिये 17 जुलाई का दिल्ली का Corona Update  

एक बार फिर मौत के आंकड़ों में देखी गई बढ़ोतरी  

दिल्ली में कोरोना मामलों में आज कमी देखी गई। पिछले 24 घंटों में दिल्ली में आए हैं  कोरोना के 59 नए मामले। हालांकि कल के मुकाबले संक्रमण से मरने वालों की संख्या में बढ़त देखी गई है। आज दिल्ली में कोरोना से 4 लोगों की मौत हुई। राहत की बात है कि शनिवार को दिल्ली में कुल 91 लोगों ने रिकवर किया। इसके अलावा राजधानी में अब कोरोना के कुल 621 एक्टिव केस हो गए हैं। दिल्ली में कुल 212 लोग होम आइसोलेशन में हैं। 

17 july Delhi corona bulletin

17 जुलाई की दिल्ली की कोरोना अपडेट के मुताबिक़ दिल्ली में मरने वालों की कुल संख्या बढ़ कर 25027 हो गई है। जबकि दिल्ली में अब  तक कुल 1409830 लोग रिकवर कर चुके हैं। वही राजधानी में अब तक कोरोना के कुल 1435478 मामले सामने आ चुके हैं।

बीते 24 घंटों में दिल्ली में कुल 52490 लोगों के RTPCR/ CBNAAT/TrueNat टेस्ट किए गए, जबकि 23931 लोगों के रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गए हैं। इसी के साथ ही दिल्ली में अब तक कुल 22725157 लोगों के टेस्ट किए जा चुके हैं।

Tax Partner

शनिवार को दिल्ली में कुल 87403 लोगों को कोरोन कि वैक्सीन लगाई गयी। इसमें से 62412 लोगों को पहली और 24991 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज़ दी गई। इसी के साथ ही राजधानी में अब तक कुल 9258675 लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी जा चुकी है। इनमे से 7070018 लोगों को पहली और 2188657 लोगों को दूसरी डोज़ दी गयी है। 

ये भी पढ़े:- दिल्ली वासियों को Delhi Metro का तोहफा

Tez Tarrar News

Vasundhra Tyagi

वसुंधरा त्यागी कंटेंट मार्केटिंग और राइटिंग की फील्ड में करीब 2 साल से कार्यरत हैं। वर्तमान में तेज़ तर्रार मीडिया में बतौर राइटर और एडिटर अपना रोल निभा रही हैं।… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!