Delhi Covid Update: जानें आज कोरोना संक्रमण से कितने लोगों ने किया रिकवर

Delhi Covid Update: जानें आज कोरोना संक्रमण से कितने लोगों ने किया रिकवर और कितने लोगों ने हारी कोरोना से जंग

Delhi Covid Update: 17 सितंबर शुक्रवार को दिल्ली में कोरोना संक्रमण के 33 नए मामले सामने आए है। जबकि कोरोना से ठीक होने वाले रोगियों की संख्या 30 है। राजधानी में कोरोना संक्रमण के कारण आज एक व्यक्ति की मौत हुई है।

दिल्ली में अब कोविड के सक्रिय मामलो की संख्या 407 हो गई है। इसी के साथ दिल्ली में अब 109 कोरोना के रोगियों का इलाज होम आइसोलेशन में चल रहा है जबकि 256 मरीज़ों का इलाज अस्पताल में हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, 09 मरीज़ों का इलाज कोविड केयर सेंटरों में भी चल रहा है।

दिल्ली में 17 सितंबर को 52181 व्यक्तियों के RT-PCR टेस्ट कंडक्ट कराए गए हैं। इसी के साथ 21918 व्यक्तियों के रैपि़ड एंटीजन टेस्ट कंडक्ट किए गए हैं। दिल्ली में अब तक कुल 26821280 व्यक्तियों के कोरोना टेस्ट कंडक्ट किए जा चुके हैं।

17 september Delhi covid update

राजधानी दिल्ली में अब कोरोना संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 1438428 हो गई है जबकि इनमें से आज तक कुल1412936 कोरोना मरीज़ रिकवर हो चुके हैं।

Insta loan services

बीते 24 घंटो में कुल 136083 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है, जिनमें से 77807 लोगों को पहली और 58276 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज़ लगाई गई है। अभी तक राजधानी में कुल 15610042 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है, जिनमें से 10988281 लोगों को पहली और 4621761 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज़ लगाई जा चुकी है।

ये भी पढ़े:- दिल्ली के हॉस्पिटल में मिले Scrub Typhus के केस, 2 बच्चे पाए गए संक्रमित

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!