Delhi Corona Update: जानें आज कोरोना संक्रमण के आए कितने नए मामले

Delhi Corona Update: जानें आज कोरोना संक्रमण से कितने लोगों ने किया रिकवर और कोरोना के चलते कितने लोगों की हुई मौत

Delhi Corona Update: 18 सितंबर शनिवार को दिल्ली में कोरोना संक्रमण के 41 नए मामले सामने आए है। जबकि कोरोना से ठीक होने वाले रोगियों की संख्या 44 है। राहत की बात है कि राजधानी में कोरोना संक्रमण के कारण आज एक भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है।

दिल्ली में अब कोविड के सक्रिय मामलो की संख्या 404 हो गई है। इसी के साथ दिल्ली में अब 119 कोरोना के रोगियों का इलाज होम आइसोलेशन में चल रहा है जबकि 237 मरीज़ों का इलाज हॉस्पिटल में हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, 07 मरीज़ों का इलाज कोविड केयर सेंटरों में भी चल रहा है।

दिल्ली में 18 सितंबर को 46734 व्यक्तियों के RT-PCR टेस्ट कंडक्ट कराए गए हैं। इसी के साथ 21890 व्यक्तियों के रैपि़ड एंटीजन टेस्ट कंडक्ट किए गए हैं। दिल्ली में अब तक कुल 26889904 व्यक्तियों के कोरोना टेस्ट कंडक्ट किए जा चुके हैं।

18 september delhi covid update

राजधानी दिल्ली में अब कोरोना संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 1438469 हो गई है जबकि इनमें से आज तक कुल1412980 कोरोना मरीज़ रिकवर हो चुके हैं।

पिछले 24 घंटो में कुल 152911 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है, जिनमें से 84236 लोगों को पहली और 68675 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज़ लगाई गई है। अभी तक राजधानी में कुल 15762953 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है, जिनमें से 11072517 लोगों को पहली और 4690436 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज़ लगाई जा चुकी है।

Insta loan services

ये भी पढ़े: केजरीवाल सरकार दिल्ली में बनाने जा रही हे देश का सबसे बड़ा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!