Delhi Corona Bulletin: जानें 2 सितंबर को कोरोना संक्रमण के आए कितने नए मामले

Delhi Corona Update: जानें 2 सितंबर को दिल्ली में आए कोरोना संक्रमण के कितने नए मामले, और कितने मरीज़ों ने किया कोरोना संक्रमण से रिकवर

दिल्ली में आज कोरोना संक्रमण के 39 नए सक्रिय मामले सामने आए हैं और कोरोना संक्रमण से रिकवर करने वाले व्यक्तियों की संख्या दिल्ली में अब 38 है। राहत की बात है कि दिल्ली में आज कोरोना संक्रमण से एक भी व्यक्ति की मृत्यु नहीं हुई है।

राजधानी में अब कोरोना के एक्टिव कैसेस की संख्या 344 है। दिल्ली में अब कोरोना संक्रमण के 80 मरीज़ होम आइसोलेशन में है, 223 मरीज़ हॉस्पिटल में है और 2 रोगियों का इलाज कोविड केयर सेंटरों में हो रहा है।

42669 व्यक्तियों के RT-PCR टेस्ट और 17814 व्यक्तियों के रैपिड एंटीजन टेस्ट आज दिल्ली में हुए हैं। राजधानी में अभी तक कुल 25798298 व्यक्तियों के कोरोना टेस्ट कंडक्ट कराए जा चुके हैं।

Delhi Covid Update

कोरोना संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1437839 हो गई है, हालांकि दिल्ली में आज तक कुल 1412413 व्यक्ति कोरोना संक्रमण से रिकवर हो चुके हैं, और वहीं अब तक कुल 25082 लोगों की कोरोना संक्रमण की वजह से मृत्यु हुई है।

Tax Partner

पिछले 24 घंटे में कुल113050 व्यक्तियों को वैक्सीन दी गई है, जिनमें से 79906 व्यक्तियों को पहली खुराक और 33144 व्यक्तियों को दूसरी खुराक दी गई है। हालांकि अभी तक दिल्ली में कुल 13616193 व्यक्तियों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है, जिनमें से 9721721 व्यक्तियों को वैक्सीन की पहली खुराक और 3894472 व्यक्तियों को वैक्सीन की दूसरी खुराक लगाई जा चुकी है।

ये भी पढ़े: Sidharth के जानें के बाद Shehnaz का हुआ ऐसा हाल

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!