Delhi Covid Update: जानें आज दिल्ली में कितने लोग हुए कोरोना से संक्रमित?

Delhi Covid Update: जानें राजधानी दिल्ली में 20 दिसंबर सोमवार को कितने लोगों को लगी वैक्सीन और कितने लोगों ने किया कोरोना से रिकवर

Delhi Covid Update: सोमवार 20 दिसंबर को दिल्ली में कोरोना संक्रमण के 91 नए मामले सामने आए हैं जबकि 100 कोरोना रोगियों ने कोरोना से रिकवर किया हैं। राहत की बात है कि दिल्ली में आज कोरोनावायरस की वजह से किसी भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है।

राजधानी में अब कुल एक्टिव केसेस की संख्या 531 हो गई है। इसी के साथ दिल्ली में अब 243 कोरोना के रोगियों का ट्रीटमेंट होम आइसोलेशन में चल रहा है और 197 मरीज़ों का इलाज अस्पताल में हो रहा है।

दिल्ली में 20 दिसंबर को 43,917 व्यक्तियों के RT-PCR टेस्ट किए गए और 2,276 लोगों का रैपि़ड एंटीजन टेस्ट भी किए गए हैं। हालांकि दिल्ली में अब तक 3,20,50,124 व्यक्तियों के कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं।

Delhi Corona Bulletin

वहीँ कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 14,42,288 हो गई है जबकि इनमें से आज तक कुल 14,16,656 कोरोना मरीज़ रिकवर हो गए हैं।

पिछले 24 घंटे में दिल्ली में कुल 30,080 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। जिसमें से पहली खुराक 11,149 व्यक्तियों को और दूसरी खुराक 18,931 व्यक्तियों को दी गई है। राजधानी दिल्ली में अब तक कुल 24,860,295 व्यक्तियों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

जिनमें से पहली डोज़ लेने वाले व्यक्तियों की संख्या 1,46,74,757 और दूसरी डोज़ लेने वाले लोगों की संख्या 1,01,85,538 है।

Tez Tarrar App

ये भी पढ़े: दिल्ली: SDMC के स्कूलों में भगवद गीता पढ़ाने का प्रस्ताव

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!