Delhi Covid Update: जानें 21 दिसंबर को दिल्ली में कोरोना के आए कितने नए केस?

Delhi Covid Update: जानें राजधानी दिल्ली में 21 दिसंबर मंगलवार को कितने लोगों ने किया कोरोना से रिकवर, और कितने लोगों को लगी वैक्सीन

Delhi Covid Update: मंगलवार 21 दिसंबर को दिल्ली में कोरोना संक्रमण के 102 नए मामले सामने आए हैं जबकि 75 कोरोना रोगियों ने कोरोना से रिकवर किया हैं। ग़ौरतलब है कि दिल्ली में आज कोरोनावायरस से संक्रमित होने की वजह से एक व्यक्ति की मौत भी हुई है।

राजधानी में अब कुल एक्टिव केसेस की संख्या 557 हो गई है। इसी के साथ दिल्ली में अब 262 कोरोना के रोगियों का ट्रीटमेंट होम आइसोलेशन में चल रहा है और 193 मरीज़ों का इलाज हॉस्पिटल में चल रहा है।

दिल्ली में 21 दिसंबर को 45,429 व्यक्तियों के RT-PCR टेस्ट किए गए और 6,115 लोगों का रैपि़ड एंटीजन टेस्ट भी किए गए हैं। हालांकि दिल्ली में अब तक 3,21,01,668 व्यक्तियों के कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं।

Delhi Corona Bulletin

वहीँ कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 14,42,390 हो गई है जबकि इनमें से आज तक कुल 14,16,731 कोरोना मरीज़ रिकवर हो गए हैं।

पिछले 24 घंटे में दिल्ली में कुल 1,31,180 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। जिसमें से पहली खुराक 41,123 व्यक्तियों को और दूसरी खुराक 90,057 व्यक्तियों को दी गई है। राजधानी दिल्ली में अब तक कुल 2,49,91,475 व्यक्तियों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

जिनमें से पहली डोज़ लेने वाले व्यक्तियों की संख्या 1,47,15,880 और दूसरी डोज़ लेने वाले लोगों की संख्या 1,02,75,595 है।

Tax Partner

ये भी पढ़े: बंगाल के हल्दिया में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के कैंपस में लगी आग, 3 की मौत

 

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!