देखिए 21 जुलाई को दिल्ली में कितने कोरोना केस आए?

दिल्ली में कल के मुकाबले कोरोना के नए मामलों में देखी गई बढ़ोतरी, जानिए कितने हुए रिकवर, और कितनों की हुई संक्रमण से मौत?

पिछले दिनों दिल्ली में लगातार कम हो रहे कोरोना के मामलों में आज एक बार फिर बढ़त देखी गई है। बुधवार को दिल्ली में कोरोना के 62 नए केस सामने आए। जबकि कोरोना संक्रमण के 61 मरीज़ ठीक हुए हैं। हालांकि आज भी कोरोना के कारण 04 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी।

दिल्ली में अब कोरोना के 566 एक्टिव केस बच गए हैं। राजधानी में कोरोना के 171 मरीज़ होम आइसोलेशन में हैं, 322 मरीज़ हॉस्पिटल में और 11 लोग कोविड केयर सेंटरों में इलाज करवा रहे हैं।

21 July Delhi corona update

दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 42187 व्यक्तियों के RT-PCR टेस्ट किए गए हैं, जबकि 23624 लोगों के रैपि़ड एंटीजन टेस्ट किए गए। राजधानी में अब तक कुल 22984943 लोगों के कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं।

दिल्ली में अब कोरोना के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1435671 हो गई हैं। जबकि आज तक कुल 1410066 कोरोना मरीज़ ठीक हो गए हैं। दिल्ली में कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या 25039 हो गई हैं।

Insta Loan Services

21 जुलाई 2021 को दिल्ली में कुल 71997 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। इनमें से 42140 लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली और 29857 लोगों को दूसरी डोज़ लगाई गई हैं। इसी के साथ ही दिल्ली में अब तक कुल 9439797 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगा दी गई हैं। जिनमे से 7184246 लोगों को पहली और 2255551 लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज़ लगा जा चुकी हैं।

ये भी पढ़े:- जाने क्यों सिंघु बॉर्डर के ग्रामीणों ने किसान आंदोलनकारियों के खिलाफ निकाला पैदल मार्च

Tez Tarrar News

Vasundhra Tyagi

वसुंधरा त्यागी कंटेंट मार्केटिंग और राइटिंग की फील्ड में करीब 2 साल से कार्यरत हैं। वर्तमान में तेज़ तर्रार मीडिया में बतौर राइटर और एडिटर अपना रोल निभा रही हैं।… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!