Delhi Corona Update: जानें गुरुवार 22 जुलाई का कोरोना अपडेट

राजधानी में आज एक बार फिर कम हुई है कोरोना की गति, जाने आज आए है कोरोना के कितने सक्रिय मामले

दिल्ली के कोरोना के मामलों में आज फिर एक बार देखि गई है गिरावट। 22 जुलाई गुरुवार को दिल्ली में कोरोना के 49 नए मामले सामने आए है। जबकि कोरोना से 29 मरीज़ रिकवर हुए हैं। कोरोना से मरने वालो की संख्या में आज कमी आई है। आज राजधानी में कोरोना के कारण सिर्फ एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है।

दिल्ली में अब कोरोना के कुल 585 सक्रिय मामले है। दिल्ली में अब कोरोना के 176 मरीज़ होम आइसोलेशन में हैं, 351 मरीज़ हॉस्पिटल में और 9 लोग कोविड केयर सेंटरों में इलाज करवा रहे हैं।

22 july delhi corona bulletin

दिल्ली में बीते 24 घंटों में 45892 लोगो के RT-PCR टेस्ट किए गए हैं, जबकि  राजधानी में 12610 लोगों के रैपि़ड एंटीजन टेस्ट किए गए। इसी के साथ अब तक कुल 23043445 लोगों के कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं।

दिल्ली में अब कोरोना के कुल मामलों की संख्या 1435671 से बढ़कर 1435720 हो गई हैं। 22 जुलाई  गुरुवार तक कुल 1410095 कोरोना मरीज़ रिकवर हो चुके हैं। राजधानी में कोरोना से होने वाली मौतों की कुल संख्या 25040 हो गई हैं।

Radhey Krishna Auto

गुरुवार, 22 जुलाई 2021 को दिल्ली में कुल 63406 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई है। इनमें से 29963 लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली और 33443 लोगों को दूसरी खुराक लगाई गई हैं। जबकि  दिल्ली में अब तक कुल 9503203 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगा दी गई हैं। इनमें से 7214209  लोगों को पहली और 2288994 लोगों को कोरोना की दूसरी खुराक से वैक्सीनेट किए जा चुका है।

ये भी पढ़े:- Sagar Dhankhad Murder case: दिल्ली क्राइम ब्रांच ने सुशील कुमार को बनाया मुख्य आरोपी

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!