Delhi Covid Update: जानें आज दिल्ली में कोरोना के आए कितने नए मामले?

Delhi Covid Update: जानें राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 22 नवंबर सोमवार को कोरोना से कितने लोग हुए रिकवर और कितने लोगों की हुई मौत

Delhi Covid Update: सोमवार 22 नवंबर को दिल्ली में कोरोना संक्रमण के 26 नए मामले सामने आए हैं और 38 कोरोना रोगियों ने किया कोरोना से रिकवर। इसी के साथ राहत की बात यह है कि दिल्ली में आज कोरोना की वजह से किसी भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है।

राजधानी में अब कुल एक्टिव केसेस की संख्या 297 हो गई है। इसी के साथ दिल्ली में अब 126 कोरोना के रोगियों का ट्रीटमेंट होम आइसोलेशन में चल रहा है जबकि 141 मरीज़ों का इलाज अस्पताल में हो रहा है। इसके अलावा 4 मरीज़ों का इलाज कोविड केयर सेंटरों में चल रहा है।

दिल्ली में 22 नवंबर को 37,147 व्यक्तियों के RT-PCR टेस्ट किए गए हैं। इतना ही नहीं बल्कि 3,324 लोगों का रैपि़ड एंटीजन टेस्ट भी किए गए हैं। हालांकि दिल्ली में अब तक 3,04,93,757 व्यक्तियों के कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं।

आपकों बता दें कि कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 14,40,692 हो गई है जबकि इनमें से आज तक कुल 14,15,300 कोरोना मरीज़ रिकवर हो गए हैं।

पिछले 24 घंटे में दिल्ली में कुल 21,305 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। जिसमें से पहली खुराक 8695 व्यक्तियों को जबकि दूसरी खुराक 12,610 व्यक्तियों को दी गई है। राजधानी में अब तक कुल 21,842,580 व्यक्तियों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

जिनमें से पहली खुराक लेने वाले व्यक्तियों की संख्या 1,35,45,970 और दूसरी खुराक लेने वाले लोगों की संख्या 82,96,550 है।

Tez Tarrar App

ये भी पढ़े: दिल्ली पुलिस ने किया लग्ज़री कार चुराने वाले इंटर स्टेट गैंग का भंडाफोड़

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!