कोरोना वायरस

देखिए 23 जुलाई दिल्ली का कोरोना अपडेट, कितने आये नए केस और कितनो की हुई मौत

देखिए 23 जुलाई दिल्ली का कोरोना अपडेट, जाने आज दिल्ली में आए कोरोना के कितने नए केस, कितने मरीज हुए ठीक, और कितने मरीजों की हुई मौत।

दिल्ली में कल के मुक़ाबले आज कोरोना के नए ममलों में कमी देखी गई है।  आज दिल्ली में कोरोना के 58 नए केस सामने आए। जबकि कोरोना के 69 मरीज़ों ने रिकवर किया। इसके अलावा आज कोरोना से मरने वालों की संख्या में भी कमी देखी गई। आज दिल्ली में फकरोना से केवल 01 व्यक्ति की जान गई। 

दिल्ली में अब कोरोना के 573 एक्टिव केस रह गए हैं। कोरोना के 167 मरीज़ होम आइसोलेशन में हैं, 339 मरीज़ हॉस्पिटल और 09 लोग कोविड केयर सेंटरों भर्ती हैं। 

दिल्ली में 23 जुलाई शुक्रवार को 43216 लोगों के RT-PCR टेस्ट किए गए। जबकि 3862  व्यक्तियों  के रैपि़ड एंटीजन टेस्ट किए गए हैं। बता दें कि दिल्ली में अब तक कुल 23111262 लोगों के कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं।

23 july delhi corona update

राजधानी में अब कोरोना संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1435778 हो गई हैं। आज तक दिल्ली में कुल 1410164 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हो गए हैं। दिल्ली में अब तक कोरोना से होने वाली कुल मौतों की संख्या 25041 हो गई हैं।

23 जुलाई 2021 को राजधानी में कुल 48617 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई है। इनमें से 22237 लोगों को आज वैक्सीन की पहली और 26380 लोगों को दूसरी डोज़ लगाई गई। इसी के साथ ही राजधानी में अब तक कुल 9551820 व्यक्तियों को वैक्सीन लगा दी गई। इनमे से 7236446 लोगों को पहली और 2315374 लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज़ लगाई जा चुकी हैं।

Radhey Krishna Auto

ये भी पढ़े:- कोरोना से नया खतरा आया सामने, जानिये क्या है वो

Vasundhra Tyagi

वसुंधरा त्यागी कंटेंट मार्केटिंग और राइटिंग की फील्ड में करीब 2 साल से कार्यरत हैं। वर्तमान में तेज़ तर्रार मीडिया में बतौर राइटर और एडिटर अपना रोल निभा रही हैं। इन्होंने दिल्ली से जुड़े कई मुद्दों और आम आदमी की समस्याओं को अपने लेख में प्रकाशित कर सम्बंधित अधिकारियों और विभागों का ध्यान इन समस्याओं की और केंद्रित करवाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button