Delhi Covid Update: जानें आज कोरोना संक्रमण के आए कितने नए मामले

Delhi Covid Update: जानें गुरुवार 23 सितंबर को कोरोना संक्रमण के आए कितने नए मामले, और कितने लोग हुए कोरोना से रिकवर

Delhi Covid Update: 23 सितंबर गुरुवार को दिल्ली में कोरोना संक्रमण के 48 नए मामले सामने आए है। जबकि कोरोना से रिकवर होने वाले रोगियों की संख्या 26 है। राहत की बात यह है कि राजधानी में कोरोना संक्रमण के कारण आज एक भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है।

दिल्ली में अब कोविड के सक्रिय मामलों की संख्या 433 हो गई है। इसी के साथ दिल्ली में अब 128 कोरोना के रोगियों का इलाज होम आइसोलेशन में चल रहा है जबकि 248 मरीज़ों का इलाज हॉस्पिटल में हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, 09 मरीज़ों का इलाज कोविड केयर सेंटरों में भी हो रहा है।

दिल्ली में 23 सितंबर को 48,971 लोगों के RT-PCR टेस्ट कंडक्ट कराए गए हैं। इसी के साथ 21,562 व्यक्तियों के रैपि़ड एंटीजन टेस्ट कंडक्ट किए गए हैं। दिल्ली में अब तक कुल 2,72,08,513 व्यक्तियों के कोरोना टेस्ट कंडक्ट किए जा चुके हैं।

23 september delhi covid update

राजधानी दिल्ली में अब कोरोना संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 14,38,634 हो गई है जबकि इनमें से आज तक कुल 14,13,116 कोरोना मरीज़ रिकवर हो चुके हैं।

Tax Partner

बीते 24 घंटो में कुल 1,76,379 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है, जिनमें से 86,691 लोगों को पहली और 89,688 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज़ लगाई गई है। अभी तक राजधानी में कुल 1,65,71,857 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है, जिनमें से 1,14,84,674 लोगों को पहली और 50,87,183 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज़ लगाई जा चुकी है।

 

ये भी पढ़े: Delhi Pollution News: जानें क्या है दिल्ली में प्रदूषण बढ़ने की असली वजह

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!