Delhi Covid Update: जानें 24 अगस्त को दिल्ली में कितने लोग हुए कोरोना से संक्रमित

जानें आज राजधानी में कोरोना संक्रमण के आए कितने नए मामले और कितने लोगों ने जीती कोरोना से जंग

Delhi Covid Update: दिल्ली में आज कोरोना संक्रमण के 39 नए सक्रिय मामले सामने आए हैं और कोरोना संक्रमण से रिकवर करने वाले व्यक्तियों की संख्या दिल्ली में अब 114 है। राहत की बात है कि दिल्ली में आज कोरोना संक्रमण से एक भी मृत्यु नहीं हुई।

राजधानी में अब कोरोना के एक्टिव कैसेस की संख्या 411 है। दिल्ली में अब कोरोना संक्रमण के 106 मरीज़ होम आइसोलेशन में है, 264 मरीज़ हॉस्पिटल में है और 2 मरीज़ो का इलाज कोविड केयर सेंटरों में चल रहा है।

42085 व्यक्तियों के RT-PCR टेस्ट और 22725 व्यक्तियों के रैपिड एंटीजन टेस्ट आज दिल्ली में हुए हैं। राजधानी में अभी तक कुल 25207663 व्यक्तियों के कोरोना टेस्ट कराए जा चुके हैं।

24 aug covid featured image

कोरोना संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1437485 हो गई है, हालांकि दिल्ली में आज तक कुल 1411995 व्यक्ति दिल्ली में कोरोना संक्रमण से रिकवर हो चुके हैं, और वहीं अब तक कुल 25079 लोगों की कोरोना संक्रमण की वजह से मौत हुई है।

 

ये भी पढ़े: दिल्ली पुलिस ने ज़ब्त किया 5.50 करोड़ का गांजा और 3 तस्कर गिरफ्तार

Tez Tarrar News

Aanchal Mittal

आँचल तेज़ तर्रार न्यूज़ में रिपोर्टर व कंटेंट राइटर है। इन्होने दिल्ली के सोशल व प्रमुख घटनाओ पर जाकर रिपोर्टिंग की है व अपनी कवरेज में शामिल किया है। आम… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!