Delhi Corona Update: जानें आज कोरोना संक्रमण से कितने लोग हुए रिकवर

Delhi Corona Update: जानें 24 सितंबर शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के आए कितने नए मामले और कितने लोग हुए कोरोना से रिकवर

Delhi Corona Update: 24 सितंबर शुक्रवार को दिल्ली में कोरोना संक्रमण के 24 नए मामले सामने आए है। जबकि कोरोना से रिकवर होने वाले रोगियों की संख्या 66 है। राहत की बात यह है कि राजधानी में कोरोना संक्रमण के कारण आज भी किसी भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है।

दिल्ली में अब कोविड के सक्रिय मामलों की संख्या 391 हो गई है। इसी के साथ दिल्ली में अब 124 कोरोना के रोगियों का इलाज होम आइसोलेशन में चल रहा है जबकि 234 मरीज़ों का इलाज हॉस्पिटल में हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, 09 मरीज़ों का इलाज कोविड केयर सेंटरों में भी हो रहा है।

दिल्ली में 24 सितंबर को 46,555 लोगों के RT-PCR टेस्ट कंडक्ट कराए गए हैं। इसी के साथ 22,910 व्यक्तियों के रैपि़ड एंटीजन टेस्ट कंडक्ट किए गए हैं। दिल्ली में अब तक कुल 2,72,77,978 व्यक्तियों के कोरोना टेस्ट कंडक्ट किए जा चुके हैं।

Delhi Corona Bulletin

राजधानी दिल्ली में अब कोरोना संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 14,38,658 हो गई है जबकि इनमें से आज तक कुल 14,13,182 कोरोना मरीज़ रिकवर हो चुके हैं।

पिछले 24 घंटो में कुल 1,87,878 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है, जिनमें से 85,558 लोगों को पहली और 1,02,320 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज़ लगाई गई है। अभी तक राजधानी में कुल 1,67,59,735 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है, जिनमें से 1,15,70,232 लोगों को पहली और 51,89,503 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज़ लगाई जा चुकी है।

radhey krishna auto

ये भी पढ़े: दिल्ली के खानपुर इलाके में हुआ हादसा, 3 मासूम बच्चों को लगा करंट, 1 की मौत

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!