दिल्ली 26 जुलाई 2021, सोमवार का कोरोना बुलेटिन

80 लोगों ने किया कोरोना से रिकवर, आज भी देखी गयी कोरोना के नए मामलों में गिरावट, देखें आज कितनो ने गंवाई जान

राहत की बात है कि दिल्ली में पिछले कुछ दिनों कोरोना के मामलों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। सोमवार को दिल्ली में कोरोना संक्रमण के केवल 39 नए मामले सामने आए। जबकि कोरोना से ठीक होने वाले मरीज़ों की संख्या 80 है। इसके आलावा आज कोरोना से केवल एक व्यक्ति की मृत्यु हुई।

दिल्ली में अब कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 537 हो गई है। दिल्ली में कोरोना के 162 मरीज़ होम आइसोलेशन में हैं और 327 मरीज़ हॉस्पिटल में हैं। 9 मरीज़ों का इलाज कोविड केयर सेंटरों में हो रहा है।

Delhi 26 july corona update

दिल्ली में 26 जुलाई को 45423 व्यक्तियों के RT-PCR टेस्ट किए गए हैं। जबकि 11012 लोगों के रैपि़ड एंटीजन टेस्ट किए गए। राजधानी में अब तक कुल 23314763 लोगों के कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं।

राजधानी में अब कोरोना संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1435949 हो गई जबकि आज तक कुल 1410368 कोरोना मरीज़ ठीक हो गए हैं। दिल्ली में अब तक कोरोना संक्रमण से 1410368 लोगों ने रिकवर किया है।

Tax Partner

26 जुलाई 2021 को दिल्ली में कुल 10614 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। इनमें से कुल 6996 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज़ दी गयी जबकि 3618 लोगों को दूसरी डोज़ लगाई गई हैं। इसी के साथ ही दिल्ली में अब तक कुल 9668514 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इनमें से 7280428 लोगों को पहली और 2388086 लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज़ लगा जा चुकी हैं।

ये भी पढ़े:- जानें दिल्ली के सबसे बड़े गांव में कैसे बना कूड़े का पहाड़, सिमट गया गांव का क्षेत्रफल

Tez Tarrar News

Vasundhra Tyagi

वसुंधरा त्यागी कंटेंट मार्केटिंग और राइटिंग की फील्ड में करीब 2 साल से कार्यरत हैं। वर्तमान में तेज़ तर्रार मीडिया में बतौर राइटर और एडिटर अपना रोल निभा रही हैं।… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!