Delhi Covid Update: जानें आज दिल्ली में कोरोना संक्रमण के आए कितने नए मामले
Delhi Covid Update: जानें आज दिल्ली में कोरोना संक्रमण से कितने मरीज़ों ने किया रिकवर और कितने लोगों की हुई मौत

बुधवार 27 अक्टूबर को दिल्ली में कोरोना संक्रमण के 38 नए मामले सामने आए हैं जबकि 13 कोरोना रोगियों ने किया कोरोना से रिकवर। राहत की बात यह है कि दिल्ली में आज किसी भी व्यक्ति की कोरोना की वजह से मौत नहीं हुई है।
राजधानी में अब कुल एक्टिव केसेस की संख्या 348 है। इसी के साथ दिल्ली में अब 106 कोरोना के रोगियों का ट्रीटमेंट होम आइसोलेशन में चल रहा है जबकि 204 मरीज़ों का इलाज हॉस्पिटल में हो रहा है।
दिल्ली में 27 अक्टूबर को 43,065 व्यक्तियों के RT-PCR टेस्ट किए गए हैं। इतना ही नहीं बल्कि 15,844 लोगों का रैपि़ड एंटीजन टेस्ट भी किए गए हैं। हालांकि दिल्ली में अब तक कुल 2,91,89,445 व्यक्तियों के कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं।
बता दें कि कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 14,39,709 हो गई है जबकि इनमें से आज तक कुल 14,14,270 कोरोना मरीज़ रिकवर हो चुके हैं।
पिछले 24 घंटे में दिल्ली में कुल 73,512 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। जिसमें से पहली खुराक 26,241 व्यक्तियों को जबकि दूसरी खुराक 47,271 व्यक्तियों को दी गई है। राजधानी में अब तक कुल 2,02,01,316 व्यक्तियों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
जिनमें से पहली खुराक लेने वाले व्यक्तियों की संख्या 1,29,49,465 और दूसरी खुराक लेने वाले लोगों की संख्या 72,51,851 है।
ये भी पढ़े: Delhi News: त्योहारों के बाद फिर दिखाई दे सकता है राजधानी में कोरोना का कहर










