Delhi Covid Update: जानें आज दिल्ली में कोरोना संक्रमण के आए कितने नए मामले

Delhi Covid Update: जानें आज राजधानी में कितने लोगों ने किया कोरोना से रिकवर और कितने लोगों ने हारी कोरोना से जंग

Delhi Covid Update: 28 सितंबर मंगलवार को दिल्ली में कोरोना संक्रमण के 34 नए मामले सामने आए है। जबकि कोरोना से रिकवर होने वाले रोगियों की संख्या 25 है। राजधानी में कोरोना संक्रमण के कारण आज 2 व्यक्तियों की मौत हुई है।

दिल्ली में अब कोविड के सक्रिय मामलों की संख्या 373 हो गई है। इसी के साथ दिल्ली में अब 105 कोरोना के रोगियों का इलाज होम आइसोलेशन में चल रहा है जबकि 229 मरीज़ों का इलाज हॉस्पिटल में हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, 05 मरीज़ों का इलाज कोविड केयर सेंटरों में भी हो रहा है।

दिल्ली में 28 सितंबर को 41,359 लोगों के RT-PCR टेस्ट कंडक्ट कराए गए हैं। इसी के साथ 23,742 व्यक्तियों के रैपि़ड एंटीजन टेस्ट कंडक्ट किए गए हैं। दिल्ली में अब तक कुल 2,74,59,389 व्यक्तियों के कोरोना टेस्ट कंडक्ट किए जा चुके हैं।

Delhi Corona Bulletin

राजधानी दिल्ली में अब कोरोना संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 14,38,780 हो गई है जबकि इनमें से आज तक कुल 14,13,320 कोरोना मरीज़ रिकवर हो चुके हैं।

 Insta loan services

पिछले 24 घंटो में कुल 2,05,999 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है, जिनमें से 90,935 लोगों को पहली और 1,15,064 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज़ लगाई गई है। अभी तक राजधानी में कुल 1,73,59,825 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है, जिनमें से 1,18,24,261 लोगों को पहली और 55,35,564 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज़ लगाई जा चुकी है।

ये भी पढ़े: ताइक्वांडो में गोल्ड मेडलिस्ट लूटपाट और झपटमारी के मामले में हुआ गिरफ्तार

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!