Delhi Corona Update: 29 जुलाई 2021, गुरूवार का कोरोना बुलेटिन

Delhi Corona Update: जाने कितने लोगों ने किया कोरोना से रिकवर और कितनो ने गंवाई आज जान, कितने हुए कोरोना से संक्रमित

गुरूवार को दिल्ली में कोरोना संक्रमण के 51 नए मामले सामने आए। जबकि कोरोना से ठीक होने वाले मरीज़ों की संख्या 70 है। राहत की बात ये है की आज किसी ने भी कोरोना से अपनी जान नहीं गंवाई।

दिल्ली में अब कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 554 हो गई है। दिल्ली में कोरोना के 169 मरीज़ होम आइसोलेशन में हैं और 327 मरीज़ हॉस्पिटल में हैं। 7 मरीज़ों का इलाज कोविड केयर सेंटरों में हो रहा है।

दिल्ली में 29 जुलाई को 46425 व्यक्तियों के RT-PCR टेस्ट किए गए हैं। जबकि 20943 लोगों के रैपि़ड एंटीजन टेस्ट किए गए। राजधानी में अब तक कुल 23525771 लोगों के कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं।

29 july covid update

 

राजधानी में अब कोरोना संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1436144 हो गई जबकि आज तक कुल 1410541 कोरोना मरीज़ ठीक हो गए हैं।

Tax Partner

 

ये भी पढ़े: दिल्ली विधानसभा: मानसून सत्र में हंगामा, स्पीकर ने विधायक को किया निलंबित

 

Tez Tarrar News

Aanchal Mittal

आँचल तेज़ तर्रार न्यूज़ में रिपोर्टर व कंटेंट राइटर है। इन्होने दिल्ली के सोशल व प्रमुख घटनाओ पर जाकर रिपोर्टिंग की है व अपनी कवरेज में शामिल किया है। आम… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!