Delhi Covid Update: जानें आज दिल्ली में कोरोना के आए कितने नए मामले?

Delhi Covid Update: जानें राजधानी दिल्ली में 29 नवंबर सोमवार को कितने लोगों ने किया कोविड से रिकवर और कितने लोगों की हुई मौत

Delhi Covid Update: सोमवार 29 नवंबर को दिल्ली में कोरोना संक्रमण के 34 नए मामले सामने आए हैं जबकि 36 कोरोना रोगियों ने कोरोना से रिकवर किया हैं। इतना ही नहीं बल्कि दिल्ली में आज कोरोना की वजह से 01 व्यक्ति की मौत भी हुई है।

राजधानी में अब कुल एक्टिव केसेस की संख्या 285 हो गई है। इसी के साथ दिल्ली में अब 122 कोरोना के रोगियों का ट्रीटमेंट होम आइसोलेशन में चल रहा है और 128 मरीज़ों का इलाज अस्पताल में हो रहा है। इसके अलावा बता दें कि 01 मरीज़ का इलाज कोविड केयर सेंटर में चल रहा है।

दिल्ली में 29 नवंबर को 39,916 व्यक्तियों के RT-PCR टेस्ट किए गए और 3,483 लोगों का रैपि़ड एंटीजन टेस्ट भी किए गए हैं। हालांकि दिल्ली में अब तक 3,08,68,725 व्यक्तियों के कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं।

Delhi Corona Bulletin

वहीँ कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 14,40,900 हो गई है जबकि इनमें से आज तक कुल 14,15,517 कोरोना मरीज़ रिकवर हो गए हैं।

पिछले 24 घंटे में दिल्ली में कुल 28,098 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। जिसमें से पहली खुराक 11,023 व्यक्तियों को और दूसरी खुराक 17,075 व्यक्तियों को दी गई है। राजधानी दिल्ली में अब तक कुल 22,497,676 व्यक्तियों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

जिनमें से पहली खुराक लेने वाले व्यक्तियों की संख्या 1,37,93,816 और दूसरी खुराक लेने वाले लोगों की संख्या 87,03,860 है।

Tez Tarrar App

ये भी पढ़े: मेट्रो स्टेशन में पिस्तौल और कारतूस के साथ घुसा युवक, CISF ने दबोचा

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!