दिल्ली के 3 और बाजार किये गए बंद, कोविड प्रोटोकॉल्स का हो रहा था उल्लंघन।

सीलमपुर मार्किट, के साथ कई और बाज़ारो को किया गया बंद, कोविड नियमों का पालन ना करने के कारण प्रशासन ने उठाया ये सख्त कदम।

दिल्ली के बाज़ारो में कोविड प्रोटोकॉल्स का उल्लंघन बार-बार देखा जा रहा है, जिसके चलते दिल्ली में 3 और बाजार किये गए बंद। जिला प्रशासन ने सीलमपुर मार्किट, रानी बाग़ मेन मार्किट और सुल्तानपुरी सब्ज़ी मंडी को बंद करने का आदेश दिया है। प्रशासन ने पुलिस को आदेशों का सख्ती से पालन कराने का आदेश दिया है। जो दुकानदार प्रशासन के आदेशों का सही तरीके से पालन नहीं करेंगे उनके खिलाफ पुलिस कड़ी कार्यवाही करेगी।

जिला प्रशासन की ओर से जारी किये गए आदेश में कहा गया है, कि इन बाज़ारो में कोविड के नियमों का पालन सही तरीके से नहीं किया जा रहा है। मार्किट एसोसिएशन और विक्रेता दिल्लीवासियो से बाज़ारो में कोरोना के नियमों का सही तरीके से पालन करवाने में लगातार नाकामयाब रहे है। इसी के साथ बाज़ारो में बढ़ती भीड़ को भी नियंत्रित करने में असफल रहे। इसी कारण की वजह से जिला प्रशासन को ये कदम उठाने पड़े। बाज़ारो में बढ़ती लोगो की तादात तेज़ी से दिल्ली में कोरोना संक्रमण का कारण बन सकती है, जिसके चलते दिल्ली में तीसरी लहर आने का अनुमान भी लगाया जा रहा है।

Tax Partner

साथ-ही-साथ आपको ये भी बतादें कि प्रशासन ने मार्किट एसोसिएशन को आने वाले कुछ दिनों में कोविड प्रोटोकॉल्स का सही तरीके से पालन करने के संबंध में एक योजना तैयार करके उसे पेश करने का आदेश भी दिया है। जानकारी के मुताबिक, इससे पहले कोविड के नियमों का सही तरीके से पालन ना करने के कारण दिल्ली के लाजपत नगर का बाजार, गफ्फार बाजार, लक्ष्मी नगर का बाजार आदि। बड़े- बड़े बाजार भी बंद करा दिये गए थे।

ये भी पढ़े: एकतरफा प्यार ने ली एक नाबालिक लड़की की जान, आरोपी हुआ गिरफ्तार

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!