दिल्ली के LNJP अस्पताल में Omicron के 3 और संदिग्ध मरीज़ भर्ती

राजधानी दिल्ली में बुधवार 08 दिसंबर को कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन (Omicron) के 3 और संदिग्ध मरीज़ मिले हैं

राजधानी दिल्ली में बुधवार 08 दिसंबर को कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के 3 और संदिग्ध मरीज़ मिले हैं। इसी के साथ इनके सैंपल जीनोम जांच के लिए भी भेजे जाएंगे, ताकि संक्रमण के स्वरूप का पता चल सके।

वहीँ विदेश से आए पॉज़िटिव मरीज़ों के हालात में लगातार सुधार हो रहा है। इतना ही नहीं बल्कि ओमिक्रोन से संक्रमित पाए गए लोगों की हालत भी पहले से काफी अच्छी है।

इस मामले में लोकनायक हॉस्पिटल के चिकित्सा निदेशक डॉक्टर सुरेश कुमार ने बताया कि 08 दिसंबर बुधवार को दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट से 3 नए मरीज़ हॉस्पिटल लाए गए हैं। ग़ौरतलब है कि इनको मिलाकर एडमिट हुए मरीज़ों की संख्या बढ़कर 33 पर पहुंच गई है।

उन्होंने आगे कहा कि हॉस्पिटल में एडमिट सभी पेशंट की हालत में सुधार देखने को मिल रहा है। जानकारी के मुताबिक ओमिक्रोन से पॉज़िटिव पाए गए तंजानिया से लौटे शख्स की हालत स्थिर है।

वहीँ मौजूद अन्य डॉक्टरों ने बताया कि इन पेशंट को कोविड प्रोटोकॉल के तहत दवाएं दी जा रही हैं। उनका कहना है कि कोविड वैक्सीन की वजह से मरीज़ों की हालत काफी अच्छी है।

बहरहाल, कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर काफी सख्ती बरती जा रही है, ऐसे में मरीज़ के ठीक होने के बाद भी, कितने दिनों में छुट्टी दी जाएगी यह अभी तय नहीं किया गया है।

 Aadhya technology

ये भी पढ़े: जानें क्या हवा से भी फैल रहा है Omicron Virus?

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!